उनको टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका देना चाहिए- संजय मांजरेकर ने SRH के इस खिलाड़ी को लेकर रखी राय
संजय मांजरेकर ने कहा कि, मुझे यकीन है कि अगर आप उमरान मलिक को चुनते हैं तो आप उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका दें।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 5:52 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी। जिसको लेकर दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है। बता दें भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उन्हें कैरिबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच, ODI मैच और टी20 सीरीज खेलनी है।
वहीं इन सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौक़ा मिला है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि, उमरान मलिक को टेस्ट मैच में मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने मार्क वुड से उमरान मालिक की तुलना की है।
उमरान मलिक को आप टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका दें- संजय मांजरेकर
बता दें कि News24 Sports से बातचीत करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि, मुझे यकीन है कि अगर आप उमरान मलिक को चुनते हैं तो आप उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका दें। दरअसल हमने देखा है कि कैसे पिछले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के लिए मार्क वुड को मौका दिया। वह 90 mph की रफ़्तार से बॉल डाल रहे थे और उनकी खासियत यह है कि उनके खिलाफ बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे थे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ऐसे में अगर आप उमरान मलिक को देखते हैं तो उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में मौका देने की जगह टेस्ट क्रिकेट में मौका देना चाहिए। अगर बहुत बड़ा मैच नहीं है तो आप उन्हें मौका दें। उनसे तीन से चार स्पेल करवाएं। ऐसे में वे हमारी गेंदबाजी के लिए X फैक्टर साबित हो सकते हैं।
बता दें उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए 8 वनडे, 8 टी-20 खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 13 और 11 विकेट चटकाएं हैं। साल 2021 में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था और आईपीएल 2022 के सीजन में उमरान मालिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में कुल 22 विकेट लिए थे। हालांकि उमरान मलिक के लिए आईपीएल 2023 कुछ खास नहीं रहा था।
यहां पढ़ें: विराट कोहली के फॉर्म पर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 5 साल बाद वह विदेश में……