वर्ल्ड कप 2023 में आग उगलेगा रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला! सौरव गांगुली ने किया बड़ा दावा
वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेपॉक में खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 28, 2023 7:10 अपराह्न
![]()
टीम इंडिया को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए आईसीसी खिताब का सूखा जारी है। भारत 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार है। जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है। इसी बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है।
टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत के 10 अलग-अलग स्थानों में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से फैंस और टीम इंडिया को बहुत उम्मीद है। वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।
यह प्रदर्शन के बारे में हैं- सौरव गांगुली
टीम इंडिया पिछले 13 सालों से आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में लगातार फेल होते हुए नजर आई है। टीम के बल्लेबाज हमेशा ही बड़े स्टेज में रन बनाने से पिछड़ जाते हैं। हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दोनों इनिंग में विराट कोहली 14 और 49 और रोहित शर्मा 15 और 43 रन बना पाए थे। लेकिन सौरव गांगुली वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका मानना है कि दोनों खिलाड़ी शानदार खेल दिखाते नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़े- जून 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘मैं पिछली बातों पर अधिक विश्वास नहीं करता हूं। मैं प्रदर्शन पर विश्वास रखता हूं और मुझे लगता है कि वे 34-35 के हैं, मुझे नहीं पता कि अगले विश्व कप में क्या होने वाला है। हर साल वर्ल्ड टूर्नामेंट्स होते हैं। टी-20 क्रिकेट और 50 ओवर क्रिकेट। यह पहले की तरह नहीं है, इसलिए यह प्रदर्शन के बारे में हैं और मुझे यकीन है कि कप्तान के रूप में रोहित और विराट इसे बड़ा बनाना चाहेंगे।’
वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेपॉक में खेला जाएगा। जिससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड और क्वालीफायर टीम के साथ 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को वॉर्मअप मैच खेलेगी।