जून 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 28 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - जून 28, 2023 4:03 अपराह्न

1.इंग्लैंड के खिलाफ होगा टीम इंडिया का पहला वॉर्मअप मुकाबला
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया दो वॉर्मअप मैच खेलने वाली है। पहला वॉर्मअप मुकाबला 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा वॉर्मअप मुकाबला क्वालीफायर टीम के खिलाफ खेला जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. रिकी पोंटिंग, दिनेश कार्तिक और नासिर हुसैन ने चुने आगामी वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबले
वर्ल्ड कप 2023 भारत के 10 अलग-अलग जगहों पर 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को वानखेड़े और ईडन-गार्डन में खेले जाएंगे। और वर्ल्ड कप फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा के बाद रिकी पोंटिंग, दिनेश कार्तिक और नासिर हुसैन ने उन मैचों का खुलासा किया, जिन पर सभी की नजरें टिकी होगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. इस एक खिलाड़ी की वजह से वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया
भारत ने पिछले 13 सालों से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। भारत में होने वाला आगामी वर्ल्ड कप टीम इंडिया के बेहद ही ज्यादा अहम है। इसी बीच के श्रीकांत ने ऋषभ पंंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी खेलेगी। उनका कहना है कि, हमें नहीं पता है कि पंत कब पूरी तरह फिट होकर वापस लौटेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. इस तरह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई कर सकता है वेस्टइंडीज
जिम्बाब्वे में इस वक्त वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। लेकिन 1975 और 1979 वर्ल्ड कप की विजेता वेस्टइंडीज का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। 29 जून से वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर 6 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। वेस्टइंडीज का टॉप 2 में फिनिश करना और वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। ऐसे में यहां पढ़िए पूरी खबर कि किस तरह वेस्टइंडीज अभी भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
5. वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर 6 मुकाबलों की ICC ने की पुष्टि
जिम्बाब्वे में इस वक्त आईसीसी क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसमें से दो सफल टीमें ही भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनेंगे। इसी बीच आईसीसी ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर-6 टीमों की घोषणा कर दी है। ग्रुप A में जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और नीदरलैंड ने टॉप 3 की जगह पक्की की है जबकि ग्रुप B में श्रीलंका, ओमान और स्कॉटलैंड ने टॉप 3 में जगह बनाई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. मोहाली को नहीं मिली वर्ल्ड कप की मेजबानी, भड़के खेल मंत्री
वर्ल्ड कप 2023 भारत के 10 अलग-अलग जगहों पर खेला जाएगा। लेकिन साथ ही मोहाली, राजकोट और नागपुर जैसे स्टेडियम को वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी नहीं मिली है। जिस पर पंजाब के खेल मंत्री ने नाराजगी जाहिर की है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह ने राजनीतिक हस्तक्षेप का हवाला दिया और कहा कि इसी वजह से मोहाली को मेजबान शहरों की सूची से बाहर कर दिया गया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. पाकिस्तान को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को क्वालीफायर 1 के खिलाफ खेला जाएगा। लेकिन पाकिस्तान वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। इसी बीच वसीम अकरम का कहना है कि, इस साल अगर पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का फॉर्म शानदार रहा या पाक टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो फिर पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. अगस्त में आयरलैंड का दौरा करेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है। जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है। ठीक इसके बाद टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना होगी। दोनों टीमो के बीच सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. के श्रीकांत के मुताबिक ये टीम जीतेगी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी
वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी बीच 1983 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी के श्रीकांत ने उन तीन टीमों के नाम का खुलासा किया जो इस साल वर्ल्ड कप जीत सकते हैं। के श्रीकांत के मुताबिक, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते हुए नजर आ सकते हैं।
10. साउथ अफ्रीका की कप्तानी के लिए उत्साहित है टेम्बा बावुमा
वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को क्वालीफायर टीम के खिलाफ अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से टेम्बा बावुमा वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर साउथ अफ्रीका की कप्तानी करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले टेम्बा बावुमा का मानना है कि उनकी टीम के पास सब कुछ है जिससे वह वर्ल्ड कप जीत सकते हैं।