एशेज सीरीज को लेकर बेन स्टोक्स की बड़ी तैयारी, गेंदबाज के तौर पर खुद को फिट….
बेन स्टोक्स ने कहा कि अगर मुझे मौका मिलता तो मैं वास्तव में 20 सदस्यीय टीम चुनता।
अद्यतन - अप्रैल 9, 2023 9:06 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि इन दिनों वह आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी बेन स्टोक्स का कहना है कि उनका ज्यादा ध्यान एशेज सीरीज पर है, जिसको लेकर वह तैयारियों में लगे हुए हैं।
दरअसल, SKY Sports पर बातचीत के दौरान बेन स्टोक्स ने बताया कि वह आईपीएल से कहीं ज्यादा एशेज को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मौका दिया जाता तो वह 20 सदस्यीय टीम चुनते क्योंकि इस समय चयन के लिए कई बेहतरीन खिलाड़ी उपलब्ध हैं।
अगर मुझे मौका मिलता तो मैं वास्तव में 20 सदस्यीय टीम चुनता- बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने कहा कि, अगर मुझे मौका मिलता तो मैं वास्तव में 20 सदस्यीय टीम चुनता। मैंने पहले ही हमारे बॉलिंग ग्रुप से यह कहा था और मेडिकल टीम को कहा था कि वह हमें हर खेल से 8 गेंदबाजों को चयन करने का मौका दे। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हम कितने भाग्यशाली है कि हम उस मुकाम पर हैं जहां से हम इस ग्रुप से कई बेहतरीन खिलाड़ियों को चुन सकते हैं।
वहीं जॉनी बेयरस्टो की चोट को लेकर बेन स्टोक्स ने कहा कि, उसे काफी चोट लगी थी, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल होता है, जो अपने करियर के टॉप पर हो और अंत में उसके साथ इस तरह का घटना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण होता है। लेकिन उम्मीद है कि वह एशेज सीरीज के लिए ठीक हो जाएंगे और इस आगामी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही स्टोक्स ने कहा कि, चौथे सीमर में अपनी भूमिका को पूरा करने में सफल ना होना बहुत निराशाजनक रहा था। मैं जहां हूं वहां तक पहुंचने के लिए मैंने पिछले महीने काफी मेहनत की। लेकिन बिना दर्द के गेंदबाजी करना अच्छा रहा।