ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का दावा पड़ ना जाए उनपर भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का दावा पड़ ना जाए उनपर भारी

मैं वापसी के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहा हूं- हार्दिक।

Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वापसी की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, वो लगातार अपनी फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। जिसकी स्टोरी वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते रहते हैं और दुनिया को दिखाते कि वो वापसी के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं। तो दूसरी ओर अब वो अपनी वापसी को लेकर बयानबाजी भी शुरू कर चुके हैं, इसी कड़ी में अब वो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या क्या ऑलराउंडर के तौर पर ही वापसी करेंगे?

हर क्रिकेट खिलाड़ी के जीवन में खेल के साथ-साथ चोट भी बहुत बड़ा रोल अदा करती है, ऐसा ही कुछ हार्दिक के साथ भी हुआ। जहां इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमर में लगी चोट ने गेंदबाजी की लय हमेशा के लिए बिगाड़ दी, जिसका नुकसान टीम इंडिया को काफी बार हुआ। साथ ही इसी कारण मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रखा और रिलीज कर दिया। भले ही हार्दिक को आईपीएल में नई टीम का साथ मिल गया हो, लेकिन सभी की नजरें उनकी टीम इंडिया में वापसी पर होगी।

*मैं वापसी के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहा हूं- हार्दिक।
*हार्दिक के मुताबिक वो हर दिन 2 सेशन कर रहे हैं।
*फिलहाल में अपने परिवार के लिए भी ज्यादा समय निकाल रहा हूं- हार्दिक।
*बायो बबल की जिंदगी काफी मुश्किल है- पांड्या।

बोर्ड तलाश रहा नया ऑलराउंडर

दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नए ऑलराउंडर की तलाश शुरू कर दी है, हार्दिक 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में टीम के पास अब वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर सहित कई विकल्प आ चुके हैं, जिसके बाद पांड्या के लिए टीम में वापसी करना काफी मुश्किल काम होगा और उन्हें हर मोड़ पर खुद को काफी ज्यादा ही साबित करना होगा। फिलहाल हार्दिक अपनी ट्रेनिंग पर फोकस कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

close whatsapp