Ashes 2023: Nathan Lyon जानते थे वह लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एशेज में नहीं लौटेंगे! पढ़िए पूरी खबर
नाथन लियोन सितंबर के अंत में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू समर की शुरुआत तक फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं।
अद्यतन - Jul 18, 2023 1:32 pm

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर Nathan Lyon ने खुलासा किया कि उन्हें पता था कि उनका Ashes 2023 अभियान उसी वक्त खत्म हो गया था जब लॉर्ड्स में उनकी दाहिनी पिंडली फटी थी। नाथन लियोन ने बताया इस दौरान उन्हें एक भयानक आवाज आई थी, जिसकी तुलना उन्होंने “छोटी बंदूक की गोली” से की।
अनुभवी स्पिनर ने जारी एशेज 2023 के लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस और मेडिकल स्टाफ की सलाह के खिलाफ बल्लेबाजी की थी। आपको बता दें, नाथन लियोन दूसरे एशेज 2023 टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे और उन्हें उम्मीद है कि वह सितंबर के अंत में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू समर की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे।
एशेज 2023 में केवल दो मैच खेल पाए Nathan Lyon
दरअसल, 35-वर्षीय क्रिकेटर की अपने लगातार 100वें टेस्ट के दूसरे दिन दाहिनी पिंडली फट गई थी और वह जारी एशेज सीरीज से बाहर हो गए थे। नाथन लियोन ने ‘द विलो टॉक पॉडकास्ट’ पर कहा: “मैंने उस गेंद से ठीक पहले स्पाइडर-कैम को हिलाने की कोशिश की और यहां तक कि अंपायर क्रिस गैफ़नी को भी इसे हिलाने की कोशिश करने को कहा था।
यहां पढ़िए: एशेज सीरीज के बीच डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पोस्ट, कही ये बड़ी बात
फिर मैं वापस गया और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने पुल शॉट खेला, उसे एक टॉप एज मिला और जैसे ही मैंने जंप किया, वैसे ही मुझे एक छोटी बंदूक से गोली निकलने की आवाज सुनाई दी। मुझे लगा कि यह सीधे मुझे आ लगी है। मुझे तुरंत पता चल गया कि मेरी 2023 एशेज सीरीज यही समाप्त हो गई है। मुझे यह सीधे पिंडली में महसूस हुआ। अगर मैं अपना दाहिना पैर उछालने में सक्षम होता तो मैं वह कैच पकड़ लेता।
मैं साढ़े तीन दिनों तक चेंजरूम में बैठा रहा: Nathan Lyon
मुझे याद है उज्जी (उस्मान ख्वाजा) यह कहते हुए दौड़ रहा था कि ‘क्या हो रहा है… तुम्हें ऐंठन हो गई है?’ और मैंने कहा, ‘नहीं, मैंने अभी-अभी अपनी पिंडली को टुकड़े-टुकड़े कर दिया है। उसके बाद मेरे मन में तरह-तरह की भावनाएं उमड़ पड़ी, और फिर मैं अगले साढ़े तीन दिनों तक चेंजरूम में बैठा रहा।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें