पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी ओडियन स्मिथ निकले रोहित शर्मा के बहुत प्रशंसक जिसको लेकर उन्होंने कही यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी ओडियन स्मिथ निकले रोहित शर्मा के बहुत प्रशंसक जिसको लेकर उन्होंने कही यह बात

ओडियन स्मिथ ने अभी तक IPL 2022 के सीजन में कुल 2 मुकाबले खेले हैं।

Rohit Sharma & Odean Smith (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma & Odean Smith (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है, जिसमें सभी टीमों ने कम से कम 1 मैच अभी तक खेल लिए है। जिसके बाद अभी से कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा उनके प्रदर्शन पर चर्चा साफतौर पर देखने को मिल रही है। जिसमें पंजाब किंग्स टीम की तरफ से इस बार वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ओडियन स्मिथ को लेकर चर्चा साफतौर पर देखने को मिल रही है।

ओडियन स्मिथ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 8 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में जहां पंजाब किंग्स की टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं स्मिथ टीम की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे।

वहीं अब ओडियन स्मिथ ने अपने एक बयान में कहा एक भारतीय खिलाड़ी को चुना जिसको खेलते हुए देखकर उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा मिलती है और वह उनसे मिलने के लिए भी काफी बेताब हैं। यह कोई और खिलाड़ी नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। स्मिथ ने उन्हें चुनने के पीछे कारण बताते हुए कहा वह रोहित की आक्रमक बल्लेबाजी शैली की सबसे बड़े फैन हैं।

मुझे रोहित की बल्लेबाजी देखना सबसे ज्यादा पसंद है

न्यूज 18 से बातचीत करते हुए ओडियन स्मिथ ने अपने बयान में कहा कि, मुझे लगता है कि वह खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं, जिनका स्वाभाविक बल्लेबाजी अंदाज काफी आक्रामक है और मैं अपनी बल्लेबाजी के दौरान भी कुछ वैसा ही करने की कोशिश करता हूं। मुझे रोहित की बल्लेबाजी देखना काफी पसंद है। मैं अभी तक उनसे मिला नहीं हूं लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मुलाकात होगी।

बता दें कि मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा IPL के भी सबसे सफल कप्तान हैं। जिसमें उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार खिताब को अपने नाम किया है। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा के नाम पर 4 शतकीय पारियां दर्ज हैं। वहीं उनके नाम पर 3308 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं, जो रोहित ने 32.75 के औसत से बनाए हैं।

close whatsapp