IPL 2023: टूर्नामेंट के पहले हफ्ते की टॉप 5 गेंदबाजी प्रदर्शन की लिस्ट
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है।
अद्यतन - Jun 25, 2023 3:02 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है। तमाम टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है। उन्होंने तीन मुकाबलों में 2 में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
इस अंक तालिका के सबसे निचले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद हैं जिन्होंने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैंने हार का सामना करना पड़ा है। जहां एक तरफ अभी तक कई बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की है वहीं कुछ ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के पहले ही हफ्ते में अपनी छाप छोड़ी है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में जिन्होंने अपनी टीम के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की और उनको मुकाबला भी जिताया।
5- नाथन एलिस 4/30 बनाम राजस्थान रॉयल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना दूसरा मुकाबला खेला।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रन बनाए। शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डाल पाई।
ऐसा इसलिए क्योंकि PBKS के शानदार गेंदबाज नाथन एलिस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर, रियान पराग और देवदत्त पडिक्कल का विकेट अपने नाम किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।