"मैंने उन्हें कप्तान बनाया": कोहली की जगह रोहित को कप्तान बनाए जाने को लेकर गांगुली बयान खड़ा कर सकता है विवाद - क्रिकट्रैकर हिंदी

“मैंने उन्हें कप्तान बनाया”: कोहली की जगह रोहित को कप्तान बनाए जाने को लेकर गांगुली बयान खड़ा कर सकता है विवाद

सौरव गांगुली का भारतीय कप्तानी को लेकर लेटेस्ट बयान कुछ फैंस को हैरान कर सकता है।

Sourav Ganguly, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Sourav Ganguly, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के कार्यकाल के दौरान ली थी।

उस समय सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने साफ-साफ कहा था कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) से कप्तानी नहीं छीनी, बल्कि BCCI ने पूर्व कप्तान को T20I कप्तानी छोड़ने पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया था। लेकिन अब BCCI के पूर्व अध्यक्ष का बयान एक अलग ही कहानी की ओर इशारा कर रहा है।

आपको बता दें, विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती और यहां तक कि वे टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में सुपर फोर तक भी नहीं पहुंच पाए थे। कोहली की कप्तानी में भारत 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और WTC 2021 के फाइनल में पहुंचा था।

तो क्या Sourav Ganguly ने Rohit Sharma के लिए Virat Kohli को कप्तानी से हटाया था?

लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाया गया, चीजें बदल गई, क्योंकि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल, WTC 2023 फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती और सौरव गांगुली वर्तमान भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सके।

पूर्व BCCI अध्यक्ष ने कहा रोहित शर्मा जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं, उससे उन्हें कोई हैरानी नहीं हो रही है, क्योंकि उन्हें उनकी कप्तानी क्षमताओं पर पहले से ही भरोसा था, इसीलिए उन्होंने उन्हें कप्तान बनाया है। गांगुली का यह बयान कुछ फैंस को हैरान कर सकता है।

“मैंने उन्हें भारतीय कप्तान बनाया”: सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्ज के हवाले से कहा, “जिस तरह से रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में कप्तानी की, उसे देखिए। भारत को फाइनल तक ले गए। मुझे लगता है कि फाइनल हारने से पहले तक भारत उस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम थी। तो, वह एक अच्छे कप्तान हैं। आप उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का भी रिकॉर्ड देखिए। उन्होंने जिस तरह से टीम की कप्तानी की है, उससे मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था, तब वह कप्तान बने और जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उससे मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। मैंने उन्हें भारतीय कप्तान बनाया, क्योंकि मैंने उनमें वो प्रतिभा देखी और उन्होंने जो किया, उससे मैं उससे बिल्कुल भी अचंभित नहीं हूं।”

close whatsapp