अब तो विराट ने भी मान लिया, उनके और ऑस्ट्रेलिया के बीच है कुछ स्पेशल कनेक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तो विराट ने भी मान लिया, उनके और ऑस्ट्रेलिया के बीच है कुछ स्पेशल कनेक्शन

मुझे नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा किया है लेकिन जब भी मैं आता हूं तो मुझे अजीब सा बिल्कुल भी नहीं लगता: विराट कोहली

virat kohli (pic source-twitter)
virat kohli (pic source-twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। तमाम प्रशंसक इस बात से खुश हैं कि विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म में हैं और इसी वजह से भारतीय टीम भी मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है।

बता दें, भारतीय टीम ने अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है। वो लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं। विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार अर्धशतक जड़ा। उनके लिए यह मुख्य टूर्नामेंट काफी शानदार जा रहा है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने अभी तक जबरदस्त बल्लेबाजी की है खासतौर पर एडिलेड ओवल में। उन्होंने 2012 में एडिलेड में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। इसके बाद 2014 में एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने शतक जड़ा था। BCCI ने हाल ही में एक वीडियो को साझा किया है जिसमें कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने शानदार लम्हों को याद किया है और साथ ही यह भी कहा है कि वो जब भी इस देश में आते हैं उन्हें अपने घर जैसा लगता है।

ऑस्ट्रेलिया में मुझे हमेशा घर जैसा ही अनुभव होता है: विराट कोहली

विराट कोहली ने वीडियो में कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा किया है लेकिन जब भी मैं यहां आता हूं तो मुझे अजीब सा बिल्कुल भी नहीं लगता। मैं जब भी यहां आता हूं तो मुझे काफी सुकून मिलता है। एक चीज मैंने यहां देखी है जब भी आप ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो तमाम प्रशंसक उसकी तारीफ करते हैं।

सिर्फ भारतीय प्रशंसक ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई लोग भी आपकी इज्जत करते हैं। मैं जब भी यहां बाहर जाता हूं तो यहां के लोकल लोग मेरे पास आकर मुझसे बात करते हैं जो मुझे बहुत अच्छा लगता है। ऐसा कभी लगता ही नहीं कि मैं ऑस्ट्रेलिया में हूं, हमेशा ऐसा लगता है कि मैं अपने घर पर ही बैठा हूं।’

बांग्लादेश के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा कि, ‘ जैसे ही मुझे पता चला कि वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है मैं बहुत ही खुश था। मुझे पता था कि यहां पर अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर ही आप मैच जिता सकते हैं। मैं यह भी जानता था कि मेरे पास काफी अनुभव है और मैं ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकता हूं।

मुझे इस मैदान पर खेलना काफी पसंद है। चाहे नेट्स में हो या बाहर यहां आकर मुझे घर जैसा लगता है। पाकिस्तान के खिलाफ जो मैंने MCG में पारी खेली वो मेरे लिए काफी यादगार थी। एडिलेड में भी आकर मुझे बल्लेबाजी करने में काफी मजा आया।’

close whatsapp