सुरेश रैना ने देश से पहले धोनी को माना अहम, दे डाला बेतुका बयान!
सुरेश रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में खेला था।
अद्यतन - Feb 5, 2023 5:41 pm

15 अगस्त 2022 की शाम को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट कर अपने तमाम फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।
इस पोस्ट के मात्र 30 मिनट बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी तमाम प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए यह बताया कि अब वो भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साथ मिलकर भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। यही नहीं IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी इन दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुरेश रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में खेला था। यह वनडे मैच था।
इस बात को अब काफी समय हो गया है लेकिन अभी भी तमाम फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रैना ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। स्पोर्ट्स तक के इंटरव्यू के दौरान जब रैना से यह पूछा गया कि आखिर उन्होंने क्यों धोनी के तुरंत बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया तो उन्होंने इसका हैरान कर देने वाला जवाब दिया।
सुरेश रैना ने एमएस धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा
सुरेश रैना ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि, ‘हमने एक साथ कई मुकाबले खेले हैं। मुझे इस बात से काफी खुशी है कि हमने भारत के लिए काफी मुकाबले खेले और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी। हम दोनों एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। मैं गाजियाबाद से हूं और धोनी रांची से। मैंने एमएस धोनी के लिए खेला फिर अपने देश के लिए खेला। हमने कई फाइनल्स साथ में खेले हैं, वर्ल्ड कप भी जीता है। वो एक बहुत अच्छे कप्तान है और साथ ही एक अच्छे इंसान भी।’
2021 में सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग का आखिरी सत्र खेला और उसके बाद उन्होंने इस लीग से भी संन्यास ले लिया। 2011 वर्ल्ड कप में सुरेश रैना ने भारतीय टीम की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने 13 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में सुरेश रैना ने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मुकाबले खेले हैं।