Asia Cup 2023: 'बल्लेबाज होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है मेरा निर्णय लेना'- भारत के खिलाफ फाइनल मैच से पहले बोले लंकाई कप्तान Dasun Shanaka - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: ‘बल्लेबाज होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है मेरा निर्णय लेना’- भारत के खिलाफ फाइनल मैच से पहले बोले लंकाई कप्तान Dasun Shanaka

एशिया कप 2023 में खेले गए पांच मैचों में सिर्फ 54 रन ही बना पाए हैं शनाका

Dasun Shanaka (Image Source: BCCI/Cricket World)
Dasun Shanaka (Image Source: BCCI/Cricket World)

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। हालांकि, इस फाइनल मैच के शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका की बल्लेबाजी फाॅर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि 32 वर्षीय दसुन शनाका की कप्तानी में भले ही श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन शनाका की फाॅर्म फाइनल मैच में लंकाई टीम के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है। बता दें कि अब तक खेले गए पांच मैचों में वह सिर्फ 54 रन ही बना पाए हैं। तो वहीं अब भारत के खिलाफ फाइनल मैच में से पहले दसुन शनाका ने अपनी बल्लेबाजी व कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Dasun Shanaka ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ 17 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच से पहले दसुन शनाका ने बड़ा बयान दिया है। शनाका ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार कहा- जब मैं टीम को लीड करता हूं तो अपनी बल्लेबाजी की किसी ओर से तुलना नहीं करता। मिडिल ऑर्डर बैट्समैन होने से ज्यादा मेरे लिए मैच के दौरान निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। लेकिन अभी तक मेरी बल्लेबाजी के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे भूलना होगा।

शनाका ने आगे कहा- मैच में जब भी फैसले लेने की बात आती है तो मुझे शांत रहने की जरूरत है। मैं फिल्हाल खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में देख रहा हूं जो बल्ले से असफल होने के बाद भी कुछ अच्छे फैसले लेता है। इससे हमारी टीम को समस्या से उबरने में मदद मिलती है। मुझ पर भरोसा बनाए रखने के लिए मैं सेलेक्टर्स का धन्यवाद करता हूं। कोचिंग स्टाफ भी मेरा समर्थन करता है।

ये भी पढें- Asia Cup 2023 से बाहर होने के बाद Babar Azam की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘ज्यादा सुपरस्टार न बने’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?