टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार? जानिए पार्थिव पटेल की राय - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार? जानिए पार्थिव पटेल की राय

पार्थिव पटेल ने कहा ईशान किशन सलामी बल्लेबाजी के लिए बुरा विकल्प नहीं हैं, लेकिन फिलहाल वह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए नहीं है।

Parthiv Patel
Parthiv Patel. (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।

आपको बात दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 फरवरी को खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी। जहां भारतीय कप्तान ने 19 गेंदों पर 40 रन बनाए, वहीं ईशान किशन संघर्ष कर रहे थे और 42 गेंदों पर महज 35 रन ही बना पाए।

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए टीम इंडिया सलामी जोड़ी के लिए कई विकल्पों की परख करेगी ताकि टूर्नामेंट के पहले उन्हें चुनाव में आसानी हो और टीम ने इसकी शुरुआत भी कर दी हैं।

रोहित शर्मा और केएल राहुल होंगे भारत की पहली पसंद

हालांकि, पार्थिव पटेल ने कहा ईशान किशन बुरा विकल्प नहीं हैं, लेकिन केएल राहुल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत की पहली पसंद होंगे। उन्होंने कहा केएल राहुल लंबे समय तक जिम्मेदारी निभा सकते हैं, और टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और उपकप्तान की जोड़ी एक नंबर सलामी जोड़ी है।

पार्थिव पटेल ने Cricbuzz से बात करते हुए कहा केएल राहुल उनके लिए एक दीर्घकालिक सलामी बल्लेबाज के रूप में विकल्प है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा राहुल जब भारतीय टीम में वापसी करेंगे तो वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगता है कि केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए पारी शुरुआत करेंगे।

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा ईशान किशन बुरा विकल्प नहीं है, खासकर जब वह लय में होता है। जब युवा विकेटकीपर बल्लेबाज का दिमाग सही होता हैं, वह रोहित शर्मा को मैदान पर बल्ले के साथ सेटल होने में थोड़ा समय लेने मदद करते हैं, लेकिन उनके हिसाब से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में केएल राहुल और कप्तान ही भारत की सलामी जोड़ी होंगे।

close whatsapp