शुभमन गिल को लगता है कि, उन्होंने आईपीएल 2022 जीतकर सब कुछ हासिल कर लिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल को लगता है कि, उन्होंने आईपीएल 2022 जीतकर सब कुछ हासिल कर लिया है

आईपीएल 2022 में शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए किए था अच्छा प्रदर्शन।

Shubman Gill. (Photo Source: IPL/BCCI)
Shubman Gill. (Photo Source: IPL/BCCI)

गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी कुछ कहा है। इस सीजन की नई फ्रेंचाइजी ने 29 मई को फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को हराकर इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच में शुभमन गिल ने 45 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

22 वर्षीय शुभमन, हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक था। इस सीजन गिल ने 34.50 की औसत से 483 रन बनाए। यह लगातार तीसरा सीजन था जहां उन्होंने 400 रनों का आंकड़ा पार किया।

यह आईपीएल सीजन मेरे लिए काफी खास रहा- शुभमन गिल

इस सीजन अपने उतार-चढाव वाले प्रदर्शन को लेकर शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि, “मुझे लगता है कि यह सीजन मेरे लिए काफी खास रहा है। मेरे पास कुछ बहुत अच्छे पल हैं और मैं  निराश भी हूं, लेकिन हमारा सीजन इसी तरह चलता है। मुझे लगता है कि कठिन खिलाड़ी और कठिन टीमें तभी टिकती हैं जब उनके पास सही मानसिकता हो।”

गिल के लिए यह एक सफल आईपीएल सीजन होने के साथ-साथ, उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वोच्च स्कोर भी दर्ज किया। पूर्व अंडर -19 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ एक मैच में शानदार 96 रनों की पारी खेली थी।

मेगा ऑक्शन से पहले नई फ्रेंचाइजी ने गिल को प्लेयर ड्राफ्ट से अपनी तीसरी पिक के रूप में शामिल किया था। उससे पहले गुजरात ने हार्दिक पांड्या और राशिद खान ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था।

वहीं अपनी टीम को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि, “किसी ने भी हमारी टीम को अच्छा नहीं कहा था और किसी ने यह भी नहीं सोचा था कि हम टॉप चार में क्वालीफाई करेंगे। जब लोग ऐसा कह रहे थे, तो मुझे इसका कोई मतलब नहीं दिखा क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। महत्वपूर्ण बात यह थी, एक बार जब हमें लय मिल गई तो हमने वास्तव में इसे अपने से दूर नहीं जाने दिया।”

close whatsapp