अपनी ही टीम पर विजय शंकर ने उठाए सवाल, कहा- हम CSK के खिलाफ बेहतर तरीके से रन चेज कर सकते थे
विजय शंकर ने कहा कि, मिडिल ओवर में चेन्नई ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।
अद्यतन - मई 24, 2023 6:35 अपराह्न

आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराया। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 172 रन बनाए। इस टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 रनों की शानदार पारी खेली।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम मात्र 157 रन ही बना पाई। शुभमन गिल को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वहीं CSK के गेंदबाजों ने काफी अच्छी बॉलिंग की। बता दें गुजरात को मिली हार पर इस टीम के खिलाड़ी विजय शंकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
हमारे लिए ये बहुत बड़ी सिख रही- विजय शंकर
दरअसल मैच के बाद विजय शंकर ने कहा कि, मेरे हिसाब से हम बेहतर तरीके से रन चेज कर सकते थे। हम मैच को और करीब लेकर जा सकते थे। यहां तक कि मैं जिस ओवर में आउट हुआ मुझे लगा कि मैं और अच्छी तरह से मैच को कैलकुलेट कर सकता था। मैं और बेहतर तरीके से टारगेट कर सकता था। हमारे लिए ये बहुत बड़ी सिख रही।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि हमने लक्ष्य का पीछा करते समय कई मुकाबले जरूर जीते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर सके। दरअसल मिडिल ओवर में चेन्नई ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और चेज करने वाली टीम के लिए यह ओवर ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। हम सिर्फ 15 रन से हारे और अगर दो बल्लेबाज भी आखिर तक टिके होते तो स्थिति शायद कुछ अलग हो सकती थी।
विजय शंकर ने कहा कि, हमने बहुत गलत समय पर विकेट गवांया। अगर बीच के ओवर्स में 20 से 30 रनों की साझेदारी होती तो फिर मैच और करीब आ सकता था। बता दें इस मुकाबले में विजय शंकर ने 10 गेंदों का सामना कर मात्र 14 रन ही बनाए। हालांकि इस हार के बाद भी गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक मौका है।