लोर्कन टकर ने न्यूजीलैंड सीरीज से पहले भारत के खिलाफ खेलने के अनुभव को साझा किया
लोर्कन टकर ने कहा उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में काफी सुधार किया है।
अद्यतन - जुलाई 8, 2022 11:49 पूर्वाह्न

आयरलैंड के बल्लेबाज लोर्कन टकर ने भारत के खिलाफ हालिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलने के अनुभव और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज के बारे में बात की है।
आपको बता दें, 25 वर्षीय टकर ने साल 2016 में हांगकांग के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से आयरलैंड के लिए अब तक 26 वनडे और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। आयरिश विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अब तक 14 अलग-अलग देशों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड का सामना नहीं किया है, इसलिए वह आगामी घरेलू सीरीज के लिए बहुत अधिक उत्साहित हैं।
भारत सीरीज हमारे लिए शानदार रही: लोर्कन टकर
लोर्कन टकर ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “मुझे लगता है कि भारत सीरीज का हिस्सा का होना हम सभी के लिए एक उत्साहजनक अनुभव था। भले ही हमने सीरीज हारी और दूसरे मैच में जीत के इतने करीब होने के बाद भी हार गए, लेकिन मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो हमारा प्रदर्शन बेहद शानदार था।
हमारे कप्तान एंड्रयू बालबर्नी चाहते थे कि जब भी भारतीय खिलाड़ी हम पर हावी होने की कोशिश करे, तो हम उन्हें जोर से मुक्का मार कर पीछे धकेले और मुझे लगता है कि हमने पूरी ताकत के साथ ऐसा किया। एक टीम के रूप में, हम न्यूजीलैंड और बाकी अन्य सीरीज में उस आत्मविश्वास को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड हमारे लिए बहुत अच्छा रोल मॉडल है। वे इस समय वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम हैं, और हम कीवी टीम के चरम में उनके खिलाफ खेलने की चुनौती का आनंद लेने के लिए उत्साहित हैं। मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही कुछ महान कीवी खिलाड़ियों के साथ खेला और काम किया है, इसलिए ऐसे गर्वित क्रिकेट राष्ट्र के खिलाफ खेलते समय उनके बारे में सोचना अच्छा होगा।”
आयरलैंड की वनडे टीम इस प्रकार है –
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।
डालिए आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के शेड्यूल पर नजर
रविवार 10 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे (मैलाहाइड; सुबह 10.45 बजे)
मंगलवार 12 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे (मैलाहाइड; सुबह 10.45 बजे)
शुक्रवार 15 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे (मैलाहाइड; सुबह 10.45 बजे)
डालिए आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड T20I सीरीज के शेड्यूल पर नजर
सोमवार 18 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I मैच (स्टॉर्मोंट; शाम 4 बजे)
बुधवार 20 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I मैच (स्टॉर्मोंट; शाम 4 बजे)
शुक्रवार 22 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I मैच (स्टॉर्मोंट; शाम 4 बजे)