‘मैंने उनपर अपने सारे हथियार फेंक दिए थे’ LSG के खिलाफ RCB की रोमांचक हार पर बोले फाफ डु प्लेसिस
लखनऊ ने रोमांचक तरीके से बैंगलोर को 1 विकेट से हरा दिया था।
अद्यतन - Apr 11, 2023 6:45 pm

आईपीएल 2023 का 15वां मैच जो राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ वह किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा था। बता दें इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने आरसीबी को 1 विकेट से हरा दिया था।
तो वहीं आपको इस मैच के बारे में बताएं तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (61), फाफ डु प्लेसिस (79*) और ग्लेन मैक्सवेल (59) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 212 रन बनाए।
लेकिन एक समय मैच में अपनी पकड़ बना चुकी, आरसीबी को उस समय बहुत बड़ा झटका लगा, जब लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 19 गेंदों में 62 रनों की पारी खेल मैच को लखनऊ की ओर मोड़ दिया।
दूसरी तरफ इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी को जीत के लिए पारी की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। और पारी की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद आवेश खान गेंद को हिट तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने रन भागकर अपनी टीम को मैच जिता दिया।
तो वहीं अब मैच में आरसीबी की हार पर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया है। फाफ ने कहा है कि उन्होंने एलएसजी को हराने के लिए अपने सारे हथियार उनकी ओर फेंक दिए थे।
आरसीबी की हार पर फाफ ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि मैच के खत्म होने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया है। फाफ ने कहा- इस हार से निराशा हुई, वे (LSG) मिडिल ऑर्डर में अच्छा खेले। एक गेंद, एक रन और हमने वो नाॅन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने के लिए खुद का समर्थन किया।
फाफ ने आगे कहा- विकेट को देखकर लगा कि 7 से 14 ओवर के बीच बल्लेबाजी काफी धीमी थी, लेकिन पारी के आखिर के पांच ओवर में गेंद बल्ले पर अच्छे तरीके से आ रही थी, और यह एलएसजी की पारी में भी जारी रही।
मैंने मैच जीतने के लिए उन पर अपने सारे हथियार फेंक दिए। लेकिन दुर्भाग्य से हर्षल को उन्होंने पहले दो ओवर में ही कवर लिया, लेकिन उसके बाद उसने शानदार वापसी की।