IPL 2022: आईपीएल में नहीं खेलना है समझदारी! सैम करन ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आईपीएल में नहीं खेलना है समझदारी! सैम करन ने दिया बड़ा बयान

सैम करन ने आईपीएल में खेलने के अपने अनुभव को साझा किया।

Sam Curran. (Photo Source: IPL/BCCI)
Sam Curran. (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व ऑलराउंडर सैम करन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में नहीं खेलने के अपने फैसले पर बड़ा बयान दिया है। इससे पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नहीं खेलने को लेकर निराशा जताई थी।

उन्होंने हाल ही में कहा था घर में बैठकर आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच देखना बेहद निराशाजनक है, लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन में भाग नहीं लेने का उनका फैसला काफी सही साबित हुआ, क्योंकि इस ब्रेक के कारण उन्हें होने घर पर बिताने और अपने गेम पर काम करने का काफी समय  मिला है।

सैम करन ने IPL 2022 में नहीं खेलने के अपने फैसले को समझदारी बताया

एक बार फिर सैम करन ने इस मामले पर बात की है। हालांकि, युवा ऑलराउंडर ने स्वीकार किया है कि वह आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नहीं जाने के लिए दुखी थे, लेकिन उनका यह फैसला समझदारी वाला था।

आपको बता दें, 2020 और 2021 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने वाले सैम करन सीएसके (CSK) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, लेकिन पिछले सीजन में पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें नौ मैचों के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। ऑलराउंड को पीठ में चोट लगने के कारण काफी क्रिकेट से चूकना पड़ा। उन्होंने सीएसके (CSK) के लिए 23 मैच खेले हैं और दो आईपीएल (IPL) सत्रों में 22 विकेट चटकाए हैं।

सैम करन ने साउथ लंदन प्रेस के हवाले से कहा: “मैं आईपीएल 2022 में नहीं जाने के लिए दुखी था। मेरा आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला करना मुश्किल था, लेकिन यह समझदारी की बात थी। इससे मुझे सरे के लिए खेलने पर ध्यान केंद्रित करने और रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार होने के लिए समय मिलेगा, क्योंकि मैंने सरे के लिए मैंने पिछले कुछ समय से अपन वक्त नहीं दिया है।”

सैम करन ने आईपीएल में खेलने के अनुभव को भी साझा किया

उन्होंने आगे कहा: “मैं शायद आईपीएल में जा सकता था, लेकिन सलाह थी कि मेरी पीठ पूरी तरह से ठीक हो जाए। अगर मैं चला गया होता और फिर से घायल हो जाता तो, मुझे अपने आप पर गुस्सा आता, और यह मेरे क्रिकेट करियर में बाधा बन सकता था। यह पासा पलटने जैसे होता।”

आईपीएल में खेलने के अनुभव को साझा करते हुए सैम करन ने कहा: “लेकिन आप वहां के सभी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखते हैं, जो उस स्तर पर लंबे समय तक खेले हैं। मुझे निश्चित रूप से लगा कि आईपीएल में खेलने से मेरे खेल में सुधार हुआ है। जब आप नाश्ते के लिए जाते हैं, तो आप इन सभी सुपरस्टार्स के साथ चैट कर रहे होते हैं और आप लगातार सीख रहे होते हैं कि उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में कैसे खेलना है। जब आप सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलते हैं तो आपको हमेशा चुनौती दी जाती है।”

close whatsapp