दिलीप वेंगसरकर ने बताया किन 3 खिलाड़ियों को भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में किया जाना चाहिए था शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिलीप वेंगसरकर ने बताया किन 3 खिलाड़ियों को भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में किया जाना चाहिए था शामिल

दिलीप वेंगसरकर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के चयनित तेज गेंदबाजी अटैक पर सवाल उठाया है।

Dilip Vengsarkar and Team India (Image Source: Twitter)
Dilip Vengsarkar and Team India (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए घोषित भारत के स्क्वॉड में मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और शुभमन गिल को नहीं चुने जाने पर निराशा जाहिर की है।

भारत के पूर्व कप्तान आगे जोर देकर कहा कि मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और शुभमन गिल को आईपीएल 2022 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद T20I क्रिकेट में टीम इंडिया को  मौके देने चाहिए थे और फिर उन्हें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के स्क्वॉड शामिल किया जाना चाहिए था।

आपको बता दें, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल आईपीएल 2022 जीतने वाली गुजरात टाइटन्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, जहां भारतीय तेज गेंदबाज ने 3/25 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के साथ 20 विकेट चटकाए, जबकि युवा बल्लेबाज ने 16 मैचों में 483 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर, उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 22 विकेट झटके और नियमित रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की।

भारत को ऑस्ट्रेलिया में मोहम्मद शमी की कमी खलेगी: दिलीप वेंगसरकर

दिलीप वेंगसरकर ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा: “मैं टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और शुभमन गिल को भारत के स्क्वॉड में शामिल करता। मुझे लगता है कि ये तीनो प्रतिभाशाली खिलाड़ी T20I क्रिकेट में अधिक मौके पाने के हकदार थे, क्योंकि उन सभी ने IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था।

मुझे लगता है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में मोहम्मद शमी की एक्सप्रेस गति की कमी खलेगी। अगर आप हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार को देखेंगे, तो वे एक्सप्रेस गेंदबाज नहीं हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के स्क्वॉड में एकमात्र ऐसा तेज गेंदबाज है, जिसके पास अतिरिक्त गति है, और  वो  जसप्रीत बुमराह है।”

पूर्व क्रिकेटर ने अंत में कहा कि भारत को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रवींद्र जडेजा की कमी बहुत ज्यादा खलने वाली है, क्योंकि जिस तरह ऑलराउंडर अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से खेल को पलटने की क्षमता रखते हैं, उसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा सूर्यकुमार यादव नंबर चार या पांच पर भारत के लिए बल्लेबाजी कर सकते हैं, और यहां तक कि वह टीम के लिए एक बेहतरीन फिनिशर भी हो सकते हैं।

यहां देखिए  टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत का स्क्वॉड –

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

 

close whatsapp