क्या इंग्लैंड को एशेज 2023 जीतने में मदद करने के बाद रिटायर होने जा रहे हैं जेम्स एंडरसन? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या इंग्लैंड को एशेज 2023 जीतने में मदद करने के बाद रिटायर होने जा रहे हैं जेम्स एंडरसन?

जेम्स एंडरसन ने आगामी एशेज 2023 से पहले अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

James Anderson. (Image Source: Getty Images)
James Anderson. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में से एक है, जो 16 जून से शुरू हो रही 2023 एशेज सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। उन्होंने साल 2003 में टेस्ट डेब्यू के बाद से 179 मैचों में 685 विकेट चटकाएं हैं।

आपको बता दें, एंडरसन आगामी एशेज 2023 के दौरान 41 साल के हो जाएंगे, और इस उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस को ऐसे मैनेज किया है कि अभी तक उनके लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेल पाना संभव है।

मेरे लिए अपनी अपनी शर्तों पर रिटायरमेंट लेना अच्छा होगा: जेम्स एंडरसन

इस बीच, जेम्स एंडरसन ने आगामी एशेज सीरीज से पहले अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिग्गज तेज गेंदबाज का कहना है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत अच्छे नोट पर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा वह अपने रिटायरमेंट का फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, बल्कि जिस पल उन्हें लगेगा कि उनका समय समाप्त हो गया है, वो अपना फैसला सुना देंगे, जैसे पिछले साल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने किया था।

जेम्स एंडरसन ने द टेलीग्राफ के हवाले से कहा: “मैं अपना टेस्ट करियर और लंबा नहीं खींचना चाहता और लोग सोचते हैं कि ‘क्या आप सिर्फ एक और टेस्ट खेल सकते हैं’। मैं एक अच्छी याद के साथ क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहूंगा। पिछले साल मॉर्गन एक सुबह जागा और उसे पता था कि क्रिकेट को अलविदा दिन कहने का समय आ गया है। मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि मेरे साथ भी ऐसा ही हो।

मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मैं खुद के निर्णय ले सकता हूं, क्योंकि एक गेंदबाज के रूप में आपको आमतौर पर चोट या चयन के चलते अपने निर्णय लेने का मौका नहीं मिलता है। मुझे लगता है कि मेरे लिए अपनी अपनी शर्तों पर रिटायरमेंट लेना अच्छा होगा लेकिन यह कब होगा, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा।”

close whatsapp