फैंस की दुआ हुई कबूल IPL 2023 सीजन को लेकर एबी डी विलियर्स ने अभी से कर दिया यह बड़ा ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैंस की दुआ हुई कबूल IPL 2023 सीजन को लेकर एबी डी विलियर्स ने अभी से कर दिया यह बड़ा ऐलान

मुझे अभी नहीं मालूम है कि फ्रेंचाइजी मुझे किस भूमिका में टीम में शामिल करती है: एबी डी विलियर्स

AB de Villiers. (Photo Source: IPL/BCCI)
AB de Villiers. (Photo Source: IPL/BCCI)

आधुनिक पीढ़ी के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक, एबी डी विलियर्स ने IPL 2023 के सत्र में RCB टीम में वापस जुड़ने की पुष्टि की है। बता दें, डी विलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइजी के साथ 2011 से जुड़े हैं और उन्होंने विराट कोहली के साथ इस टीम को अपने दम पर कई मुकाबले जिता कर दिए हैं। डी विलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि RCB के लिए उन्होंने 3 साल और क्रिकेट खेला और 2021 में उन्होंने सभी फॉर्मेट से दूरी बना ली।

उनके इस फैसले के बाद सभी प्रशंसक काफी दुखी हो गए। हालांकि सभी को मालूम था कि ऐसा एक ना एक दिन जरूर होगा। हाल ही के एक इंटरव्यू में कोहली ने आईपीएल के अगले सत्र में अपने करीबी दोस्त डी विलियर्स के टीम से जुड़ने के संकेत दिए है लेकिन उन्होंने कहा है कि वो टीम के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं किसी और भूमिका में जुड़ेंगे। RCB द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कोहली ने कहा कि, “कहीं मैंने राज तो नहीं खोल दिया?”

मुझे काफी खुशी है कि विराट ने इस बात की पुष्टि की: एबी डी विलियर्स

डी विलियर्स ने विराट कोहली के बयान के बाद कहा कि, मैं निश्चित रूप से अगले साल फ्रेंचाइजी का हिस्सा होऊंगा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मेरी भूमिका टीम में क्या होगी। डी विलियर्स की माने तो टीम के प्रशंसकों ने हमेशा टीम का साथ दिया है साथ ही उन्होंने इस बात का अनुमान भी लगाया है कि अगले सत्र के मुकाबले फ्रेंचाइजी के उनके घर बैंगलोर में ही खेले जाएं।

डी विलियर्स ने वीयूस्पोर्ट में कहा कि, मैं काफी खुश हूं कि विराट ने इस बात की पुष्टि की है। सच बताऊं तो मैंने अभी तक इस चीज को लेकर कुछ नहीं सोचा है। हां मैं जरूर आईपीएल के अगले संस्करण में टीम के साथ रहूंगा। मुझे अभी नहीं मालूम है कि फ्रेंचाइजी मुझे किस भूमिका में टीम में शामिल करती है।

मैंने सुना है कि शायद अगले संस्करण में कुछ मुकाबले बैंगलोर में भी खेले जाएंगे। वो मेरा दूसरा घर है और मुझे वहां रहना काफी पसंद है। मैं अपने प्रशंसकों के बीच में आने के लिए काफी बेताब हूं।

close whatsapp