क्या अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए फिनिशर बनना चाहते हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए फिनिशर बनना चाहते हैं?

अक्षर पटेल ने दूसरे वनडे मुकाबले में 35 गेंदों में 64 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Axar Patel (Photo Source: Twitter)

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 24 जुलाई को खेले गए वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने भारत को ना ही सिर्फ इस मैच में जीत दिलाई बल्कि 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बनाने में कामयाब रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 50 ओवरों में 6 के नुकसान पर 311 रन बनाए। विंडीज टीम की ओर से शाई होप ने 135 गेंदों में 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी वेस्टइंडीज को जीत ना दिला पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय 205 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि मेजबान इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी कर लेगी लेकिन अक्षर पटेल ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने क्रीज पर आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने 35 गेंदों में 64 रन की नाबाद आक्रामक अर्धशतक की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। इस सीरीज के पहले मुकाबले में शिखर धवन और मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को जीत दिलाई वहीं दूसरे मुकाबले में अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया।

अक्षर पटेल ने मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि, ‘मेरे लिए एक यादगार पारी है। यह पारी उस समय आई जब टीम काफी दिक्कत में थी और उनको सीरीज जितनी थी। हमने IPL में भी ऐसा किया है। हम बस शांत रहकर अपने ऊपर भरोसा कर रहे थे। मैं अपनी टीम के लिए ऐसे ही आगे भी प्रदर्शन करना चाहता हूं।’

अक्षर पटेल को कभी भी दबाव महसूस नहीं होता: विजय पटेल

इस बीच द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान अक्षर पटेल के करीबी मित्र विजय पटेल जो उनके बचपन के कोच भी थे उन्होंने कहा कि, ‘अक्षर पटेल कभी दबाव में नहीं खेलते हैं। छोटे शहर के लड़के काफी मजबूत होते हैं और उन्हें किसी चीज का डर नहीं होता।

मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वो गुजरात के लिए अंडर-16 खेलते थे। वो काफी फोकस और शांत रहते हैं। वह अभी भी काफी विनम्र हैं। हमने बात की और वह काफी खुश थे। वो काफी हंसमुख स्वभाव के इंसान है और जब भी ड्रेसिंग रूम में रहते हैं तब सभी खिलाड़ी भी काफी खुश रहते है।

close whatsapp