AFG vs SL: Rashid Khan की गुगली को नहीं समझ पाए धनंजय डीसिल्वा, बिखर गई गिल्लियां
14 रन बनाकर आउट हुए डीसिल्वा
अद्यतन - Oct 30, 2023 5:07 pm

ICC Cricket World Cup 2023: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 30वां मैच आज 30 अक्टूबर, सोमवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं मैच में अफगान टीम की शानदार गेंदबाजी का श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पास कोई भी जबाव देखने को नहीं मिला है। एक के बाद एक लंकाई गेंदबाज अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद आउट होते जा रहे हैं। साथ ही अफगानी गेंदबाज राशिद खान ने लंकाई पारी के 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर धनजंय डीसिल्वा को एक शानदार गेंद पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। डीसिल्वा ने मैच में 14 रनों का योगदान दिया। 167 रनों की टीम स्कोर पर वह आउट हुए।
Rashid Khan gets into the act now! 👊@RashidKhan_19 goes through Dhananjaya de Silva's defenses to give Afghanistan the 5th wicket. Sensational bowling Rash! 👏
🇱🇰- 167/5 (36 Overs)#AfghanAtalan | #CWC23 | #AFGvSL | #WarzaMaidanGata pic.twitter.com/OKTZxP54P7
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 30, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 40 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय एंजेलो मैथ्यूज 4* और दुशमंता चमीरा 1* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 30
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
अफगानिस्तानः
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
श्रीलंकाः
पथुम निशांका, दिमुथ करूणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महिश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुश्मांथा चमीरा, दिलशन मदुशंका।
ये भी पढ़ें- WBBL के आगामी सीजन में इस नए रूल को लाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया