सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की रेस में हारिस राउफ ने मारी बाजी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर आईसीसी का बेहतरीन अवार्ड किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की रेस में हारिस राउफ ने मारी बाजी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर आईसीसी का बेहतरीन अवार्ड किया अपने नाम

हारिस राउफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए थे।

Haris Rauf (Pic Source-X)
Haris Rauf (Pic Source-X)

आज यानी 11 दिसंबर को आईसीसी ने पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ नवंबर 2024 के विजेता की घोषणा की है। पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने यह बेहतरीन अवार्ड अपने नाम किया है। बता दें कि, हारिस राउफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए थे।

उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 साल में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की थी। हारिस राउफ ने नवंबर महीने में कुल 18 विकेट झटके थे। अनुभवी तेज गेंदबाज ने भारत के जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यान्सन को पछाड़कर यह अवार्ड जीता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में हारिस राउफ ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया था और 29 रन देकर 5 विकेट झटके थे। पाकिस्तान के शानदार गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया 163 रन पर ऑलआउट हो गई थी। अंत में पाकिस्तान ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भी हारिस राउफ ने अपनी छाप छोड़ी थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में हारिस राउफ ने पांच विकेट झटके थे।

जिंबाब्वे के खिलाफ भी हारिस राउफ ने की थी जबरदस्त गेंदबाजी

महीने के अंत में पाकिस्तान ने जिंबाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे पर हारिस राउफ ने तीन विकेट झटके थे, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने मेजबान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत दर्ज की थी।

हारिस राउफ भी इस बात से काफी खुश है कि उन्होंने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ नवंबर का अवार्ड जीता है। वो खुद यही चाहेंगे कि आने वाले समय में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और भी बेहतरीन गेंदबाजी करें और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खामोश रखें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?