आईसीसी ने किया T20I टीम ऑफ द ईयर 2021 का ऐलान, टीम में एक भी भारतीय को नहीं मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईसीसी ने किया T20I टीम ऑफ द ईयर 2021 का ऐलान, टीम में एक भी भारतीय को नहीं मिली जगह

आईसीसी ने भारत के किसी भी भारतीय खिलाड़ी न चुनते हुए इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को किया शामिल।

Virat Kohli and Babar Azam. (Photo Source: Disney+Hotstar))
Virat Kohli and Babar Azam. (Photo Source: Disney+Hotstar)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (जनवरी 19) को अपने दुनिया भर के प्रशंसकों का इंतजार खत्म करते हुए टी20I टीम ऑफ द ईयर का खुलासा कर दिया है।

हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20I टीम ऑफ द ईयर का ऐलान तो कर दिया हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात तो यह है कि आईसीसी ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी को इस 2021 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20I टीम में शामिल नहीं किया है।

आईसीसी के इस फैसले से भारतीय प्रशंसक निश्चित रूप से खुश नहीं होंगे, लेकिन आईसीसी ने साल 2021 के टी-20 वर्ल्डकप में भारत के प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए 2021 आईसीसी पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी।

आईसीसी ने सौंपी कप्तानी की जिम्मेदारी कमान बाबर आजम को

आईसीसी ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20I टीम का कप्तान बाबर आजम को चुना हैं। आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ी सूझबूझ से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमी-फइनल तक ले गए थे। पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में अजेय रहा, लेकिन सेमी-फइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात खा गए।

आईसीसी ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और इंग्लैंड के जोस बटलर को टीम के सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना। 2021 में बटलर ने 14 T20I खेलों में 65.44 के शानदार औसत से 589 रन बनाए, जबकि रिजवान ने T20I में 73 से अधिक के औसत के साथ 1326 रन बनाए और टी20विश्व कप में पाकिस्तान की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

मध्य क्रम में बाबर को नंबर 3 और दक्षिण अफ्रीका के एडिन माक्ररम को नंबर-4 पर जगह दी गई है। पाकिस्तानी कप्तान ने साल 2021 में 29 टी-20 मुकाबलों में 939 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श को आईसीसी पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर में लोअर मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है।

आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के तबरेज शमसी और श्री लंका के वानिंदु हसारंगा को स्पिन गेंदबाजी कि कमान सौंपी है। बता दे, पिछले साल हसारंगा का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने टी20 विश्वकप में हैट्रिक भी हासिल कि थी और 36 विकटों के साथ वह नंबर 1 गेंदबाज बनकर उभरे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को 2021 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20I टीम की तेज गेंदबाजी सौंपी गई हैं।

आईसीसी टी20I टीम ऑफ़ द ईयर

जॉस बटलर, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), ऐडन मार्करम, डेविड मिलर, मिशेल मार्श, तबरेज शमसी, वानिंदु हसारंगा, जॉश हेजलवूड, शाहीन अफरीदी और मुस्तफिजूर रहमान

close whatsapp