विराट कोहली की जुबान पर भी चढ़ी God’s Plan वाली लाइन, लौट आए अपने पुराने टशन में
ICC ने टीम इंडिया की नई जर्सी में विराट का नया वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - जून 2, 2024 10:50 पूर्वाह्न

फैन्स विराट कोहली को फिर से टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए बेकरार थे, वहीं अब फैन्स का वो इंतजार भी पूरा हो गया है। जहां कोहली टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं, इस बीच ICC ने इस बल्लेबाज का एक खास वीडियो पोस्ट किया है और ये वीडियो देख फैन्स टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं।
नहीं खेला टीम इंडिया से अभ्यास मैच
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के साथ सबसे आखिरी में जुड़े हैं, ऐसे में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हुए अभ्यास में भाग नहीं लिया। अब वो आपको सीधे आयरलैंड के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच में खेलते हुए दिखेंगे, वैसे इस टीम से भारत का सामना 5 जून को होने वाला है और फिर 9 जून को पाकिस्तान से मैच होगा रोहित की सेना का।
विराट कोहली, God’s Plan और ये मजेदार वीडियो
*ICC ने टीम इंडिया की नई जर्सी में विराट का नया वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में कोहली ने बोली रिंकू वाली God’s Plan वाली मजेदार लाइन।
*इस दौरान विराट ने नई जर्सी में कराया फोटोशूट भी, दिए स्वैग भरे पोज।
*विराट ने लिया ICC Men’s ODI Player of the Year 2023 अवॉर्ड भी।
एक नजर डालते हैं विराट कोहली के इस मजेदार वीडियो पर
बांग्लादेश को हराकर काफी खुश है टीम इंडिया
गजब की लय में हैं इस समय विराट कोहली
जी हां, विराट कोहली New York में रनों का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं, जिसका कारण है उनकी बल्लेबाजी में जारी शानदार लय। जहां कोहली ने हाल ही में खत्म हुए IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी। वहीं अब वो टी20 वर्ल्ड कप में भी धाकड़ बल्लेबाजी करने के लिए तैयारी है, दूसरी ओर आयरलैंड, कनाडा और यूएस जैसे टीम के खिलाफ कोहली के रन बनने पक्के हैं। ऐसे में सभी की नजर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर रहेगी, जहां इस मैच में कोहली का सालों बाद मोहम्मद आमिर से सामना होगा 22 गज पर।