ICC T20I Rankings: श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल के बाद टॉप-10 में पहुंचे Anrich Nortje, जानें कौन है नंबर-1 गेंदबाज? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC T20I Rankings: श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल के बाद टॉप-10 में पहुंचे Anrich Nortje, जानें कौन है नंबर-1 गेंदबाज?

एनरिक नॉर्टजे श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल के बाद गेंदबाजों की ताजा रैकिंग में 8वें स्थान पर आ गए हैं।

Anrich Nortje (Photo Source: X/Twitter)
Anrich Nortje (Photo Source: X/Twitter)

ICC T20I Rankings: टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण इस वक्त वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। क्रिकेट का यह रोमांच आगे आने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबलों से और बढ़ने वाला है। इस बीच आईसीसी ने ताजा टी20 रैकिंग (ICC T20I Rankings) जारी कर दी है।

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच विनिंग स्पेल के बाद टॉप-10 में आ गए हैं। वहीं वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़कर बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन ऑलराउंडर की रैकिंग में वापस से पहले पायदान पर आ गए हैं।

ICC T20I Rankings: मेन्स टी20 गेंदबाजी ताजा रैकिंग

आईसीसी मेन्स टी20 गेंदबाजी रैकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल रशीद 715 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अब भी पहले स्थान पर है। वहीं वानिंदु हसरंगा (661) दूसरे, अक्षर पटेल (660) तीसरे, रवि बिश्नोई (659) चौथे और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड (654) पांचवें स्थान पर है। साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनिरक नॉर्टजे ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपने स्पेल में 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

नॉर्टजे ने कुसल मेंडिस (19), कामिंडु मेंडिस (11), चरिथ असलांका (6) और एंजेलो मैथ्यूज (16) का विकेट लिया था। इस स्पेल के बाद रैकिंग में नौ पायदान की लंबी छलांग लगाकर 647 रेटिंग पॉइंट्स के साथ एनरिक नॉर्टजे 8वें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी महिश तीणा (651) छठे, राशिद खान (649), सातवें, अकील होसेन (641) नौवें और फजलहक फारूकी (636) दसवें स्थान पर है।

मेन्स टी20 ऑलराउंडर ताजा रैकिंग-

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ऑलराउंडर की ताजा रैकिंग में 223 रेटिंग अंक के वापस से पहले पायदान पर आ गए हैं। वानिंदु हसरंगा (222) दूसरे, मोहम्मद नबी (212) तीसरे, सिकंदर रजा (210) चौथे और मार्कस स्टोइनिस (204) पांचवें स्थान पर है।

आईसीसी मेन्स टी20 बल्लेबाजी रैकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव 861 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अब भी पहले स्थान पर है। वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (714) रैकिंग में छठे स्थान पर है। फिल सॉल्ट, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और एडेन मार्करम टी20 बल्लेबाजी रैकिंग में टॉप-5 में हैं।

close whatsapp