सावधान! मुंबई की 'सूर्य' एक्सप्रेस मैदान पर आ रही है - क्रिकट्रैकर हिंदी

सावधान! मुंबई की ‘सूर्य’ एक्सप्रेस मैदान पर आ रही है

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की कुछ तस्वीरें।

SuryaKumar Yadav (Image Credit- Instagram)
SuryaKumar Yadav (Image Credit- Instagram)

IPL 2022 में इस बार मुंबई टीम का प्रदर्शन उनके नाम के मुताबिक नहीं हो रहा है, साथ ही शुरूआती मैचों में टीम के प्रमुख बल्लेबाज यानी की सूर्यकुमार यादव भी टीम का हिस्सा नहीं थे। जहां चोट के कारण ये धमाकेदार बल्लेबाज अपनी टीम से दूर था, लेकिन अब मुंबई टीम का इंतजार खत्म हो चुका है। सूर्यकुमार टीम के साथ जुड़ गए हैं और अपना इस सीजन के लिए अपना पहला मैच खेलने के लिए बेताब है, जिसका इशारा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया है और कुछ तस्वीरें साझा की है।

मुंबई टीम का ‘सूर्य’ भाई आ रहा है दोस्तों

मुंबई टीम ने लीग में अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जहां टीम का पहला मैच दिल्ली से हुआ था और फिर टीम को राजस्थान ने हरा दिया। इस दौरान टीम की कई कमियां साफ देखने को मिली और प्रमुख खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिससे टीम को बड़ा नुकसान हुआ। वहीं अब सूर्यकुमार के आने से टीम को मध्यक्रम में मजबूती मिलेगी और कप्तान का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।

*सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की कुछ तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं सूर्य।
*ऐसे में सूर्य आज KKR के खिलाफ खेल सकते हैं सीजन का पहला मैच।
*अंगूठे में लगी चोट के कारण अभी तक के 2 मुकाबले नहीं खेल पाए थे SKY।

SKY के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक नजर

आज है मुंबई टीम का मुकाबला

वहीं आईपीएल में आज मुंबई टीम का सामना KKR से होगा, जहां युवा कप्तान वाली KKR टीम शानदार फॉर्म में है वहीं 2 मैच हार चुकी रोहित की टीम पर जीत दर्ज करने का दबाव होगा। साथ ही मुंबई को अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार करने की जरूरत है, साथ ही कप्तान रोहित को भी बड़ी पारी खेलनी होगी।

close whatsapp