World Cup 2023

ICC World Cup 2023: सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट पर डालिए एक नजर

वर्ल्ड कप 2023 में चार मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं मोहम्मद शमी।

Australia Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Australia Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। लीग स्टेज में अब सिर्फ एक ही मुकाबला बाकी है, जो कल भारत और नीदरलैंड्स के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज वर्ल्ड कप 2023 में डबल हेडर का दिन था।

आज दिन में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला खेला गया था ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच, जहां कंगारू टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जहां इंग्लिश टीम ने जीत के साथ अपने टूर्नामेंट का समापन किया। हार के साथ ही अब पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

इस बीच आईसीसी विश्व कप के 13वें संस्करण में कई रिकॉर्ड बन रहे है और कई पुराने रिकॉर्ड टूट भी रहे है। इस वर्ल्ड कप में सर्वोच्च टीम स्कोर, सर्वाधिक रन चेज, सर्वाधिक शतक और सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। हम अब इस आर्टिकल में इस वर्ल्ड कप में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारें में बात करेंगे।

World Cup 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

1) एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – मैच – 9, विकेट – 22, औसत – 18.90, इकॉनमी रेट – 5.26, 4/5 विकेट हॉल – 3/0, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 4/8

2) दिलशान मदुशंका (श्रीलंका) – मैच – 9, विकेट – 21, औसत – 25.00, इकॉनमी रेट – 6.70, 4/5 विकेट हॉल – 1/1, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 5/80

3) गेराल्ड कोएट्जी (दक्षिण अफ्रीका): मैच – 7, विकेट – 18, औसत – 19.38, इकॉनमी रेट – 6.40, 4/5 विकेट हॉल – 1/0, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 4/44

4) शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान): मैच – 9, विकेट – 18, औसत – 26.72, इकॉनमी रेट – 5.93, 4/5 विकेट हॉल – 0/1, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 5/54

5) मार्को यांसिन (दक्षिण अफ्रीका): मैच – 8, विकेट – 17, औसत – 24.41, इकॉनमी रेट – 6.41, 4/5 विकेट हॉल – 0/0, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 3/31

अब इसी के साथ फैंस की नजरें अब दोनों सेमीफाइनल पर होंगी। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: “मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजों के विराट कोहली हैं”

close whatsapp