Virender Sehwag हो सकते हैं भारत के अगले मुख्य चयनकर्ता, लेकिन BCCI को करने होंगे ये दो काम तभी बनेगी बात
क्या BCCI सीनियर चयन पैनल के अध्यक्ष के वेतन में इजाफा कर वीरेंद्र सहवाग को बोर्ड पर ले आएगा?
अद्यतन - जून 22, 2023 12:33 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता की तलाश कर रहा है, और बोर्ड की यह तलाश पूर्व भारतीय दिग्गज Virender Sehwag पर खत्म हो सकती है, अगर वह इस पद के लिए ग्रीन सिग्नल देते हैं।
आपको बता दें, चेतन शर्मा ने करीब सात महीने पहले जी न्यूज चैनल पर एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद BCCI के मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था, तब से यह पोस्ट अभी तक खाली है। चूंकि भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में मुश्किल से चार महीने रह गए हैं, ऐसे में BCCI भारतीय चयनकर्ताओं के अध्यक्ष का रिक्त पद जल्द से जल्द भरना चाहता है।
क्या Virender Sehwag बनने जा रहे हैं अगले मुख्य चयनकर्ता?
इस बीच, BCCI के संविधान के नियमों के अनुसार, नॉर्थ जोन का ही कोई व्यक्ति मुख्य चयनकर्ता के रूप में चेतन शर्मा की जगह ले सकता है, और सामने आ रहे सबसे बड़े नामों में से एक वीरेंद्र सहवाग है। हालांकि, सहवाग सैलरी पैकेज और मुख्य कोच का पद न मिल पाने के कारण शायद ही हामी भरे।
यहां पढ़िए: एक बार फिर ICC और BCCI की जुगलबंदी के आगे PCB की एक न चली
BCCI के एक अधिकारी ने PTI के हवाले से कहा: “वीरू को CoA के समय टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया था और फिर उन्होंने इस पद के लिए अनिल कुंबले को चुना। जिसके कारण वह खुद से मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन नहीं करेगा। इसके अलावा, सैलरी पैकेज भी उसे आकर्षित नहीं करेगा, क्योंकि चयकर्ता को दिया जाने वाला पैकेज उसके जैसे दिग्गज के लिए शोभा नहीं देता है।
क्या BCCI खुद से Virender Sehwag से संपर्क करेगा?
लेकिन अगर कद की बात करें, तो नॉर्थ जोन से सिर्फ वीरू को ही यह पद मिल सकता है। ऐसा नहीं है कि BCCI चयनकर्ताओं के अध्यक्ष को 4-5 करोड़ रुपये नहीं दे सकता। अगर ऐसा होता है तो यह हितों के टकराव के कई मुद्दों को सुलझा सकता है, जिसके कारण दिग्गज खिलाड़ी चयन समिति में आने से कतराते हैं।”
आपकी बता दें, BCCI के सीनियर चयन पैनल के अध्यक्ष को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि चार अन्य सदस्यों को प्रति वर्ष 90 लाख रुपये सैलरी दी जाती है। इस समय शिव सुंदर दास अस्थाई रूप से अध्यक्ष का पद संभल रहे हैं, जबकि अन्य सदस्य एस शरथ (साउथ), सुब्रतो बनर्जी (सेंट्रल) और सलिल अंकोला (वेस्ट) हैं। सहवाग इस पद को लेने के बारे में तभी सोचेंगे जब BCCI उन्हें अच्छा सैलरी पैकेज ऑफर करेगा और खुद से संपर्क करेगा।