शार्दुल ठाकुर के अंतरराष्ट्रीय करियर पर दिनेश कार्तिक ने दी अपनी राय
शार्दुल ठाकुर एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।
अद्यतन - Aug 16, 2022 5:24 pm

भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट टीम में शार्दुल ठाकुर के अब तक के योगदान की सराहना की। अनुभवी क्रिकेटर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह और पहचान बनाना शार्दुल ठाकुर के लिए कभी भी आसान काम नहीं था।
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि तेज गेंदबाज को खुद पर बहुत ज्यादा भरोसा है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल होने में मदद कर रहा है। आपको बता दें, 30-वर्षीय की गेंदबाजी में काफी विविधता है, और बल्ले के साथ भी महत्वपूर्व योगदान देने में सक्षम है। वह एक बेहतरीन फील्डर भी है। उन्होंने टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी, और साथ ही इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ करने में मदद की थी।
शार्दुल ठाकुर में आत्मविश्वास की बिल्कुल कमी नहीं है: दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “बहुत सारे लोंगो ने सोचा कि शार्दुल ठाकुर अभी नया खिलाड़ी है, और उन्होंने उसकी प्रतिभा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान देखी। लेकिन मैंने उसे साल 2012 से बॉम्बे के लिए खेलते हुए देखा है, जब रणजी ट्रॉफी देखने वाले शायद बहुत कम लोग थे।
मुझे सबसे अच्छी चीज यह लगी कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने से पहले 300 घरेलू विकेट ले लिए थे, जिस अनुभव ने उनकी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बहुत मदद की। इसलिए जब मैंने शार्दुल को इंग्लैंड में देखा, तो सबसे पहले मैं यह देखना चाहता था कि क्या वह उनके आत्मविश्वास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थानांतरित करने में सक्षम हैं। और उन्होंने इस बात का बहुत स्पष्ट जवाब अपने प्रदर्शन से दिया। शार्दुल ठाकुर में आत्मविश्वास की बिल्कुल कमी नहीं है।”
आपको बता दें, दिनेश कार्तिक ने जल्द ही आगामी एशिया कप 2022 में एक्शन में नजर आने वाले है। एशिया कप 2022 का आगाज UAE में 27 अगस्त से हो रहा है, जबकि भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई में है। हालांकि, शार्दुल ठाकुर एशिया कप 2022 के लिए टीम का हिस्सा नहीं है।