विकेटकीपर संजू सैमसन सिर्फ सुकून की तलाश करने में जुटे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विकेटकीपर संजू सैमसन सिर्फ सुकून की तलाश करने में जुटे हैं!

टीम इंडिया में चयन ना होने पर संजू सैमसन का नाम काफी ट्रेंड कर रहा है।

Sanju Samson (Photo Source: Instagram)
Sanju Samson (Photo Source: Instagram)

हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, लेकिन इस बार भी विकेटकीपर संजू सैमसन को ना तो प्रमुख टीम में चुना गया और ना ही स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में रखा गया। जिसके बाद से इस खिलाड़ी के फैन्स काफी नाराज चल रहे हैं और संजू के सोशल मीडिया पोस्ट भी उनकी उदासी दिखा रहे हैं।

विकेटकीपर संजू सैमसन को एशिया कप में भी नहीं मिला था मौका

जी हां, हाल ही में एशिया कप 2022 खेला गया था और इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने निराश किया था, वहीं दूसरी ओर एशिया कप में भी विकेटकीपर संजू सैमसन का चयन नहीं हुआ था और पंत-कार्तिक पर टीम ने भरोसा जताया था।

विकेटकीपर संजू सैमसन क्या अब उदास रहने लगे हैं?

*टीम इंडिया में चयन ना होने पर संजू सैमसन का नाम काफी ट्रेंड कर रहा है।
*एक बार फिर से विकेटकीपर संजू सैमसन की इंस्टा स्टोरी खबरों में आ गई है।
*संजू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में काफी खूबसूरत नजारे का वीडियो लगाया है।
*इस इंस्टा स्टोरी को देखकर ऐसा लग रहा है कि संजू सुकून की तलाश में हैं।

संजू सैमसन की इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई एक तस्वीर

(Photo Source: Instagram)
(Photo Source: Instagram)

अचानक इस खिलाड़ी के लिए आई एक अच्छी खबर

इंडिया A टीम न्यूजीलैंड A टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी और इसी वनडे सीरीज के लिए संजू को टीम का कप्तान बनाया गया है।

इंडिया ए की वनडे टीम

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यू ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज बावा

इन तारीखों पर होंगे इंडिया A के मैच

22 सितंबर: पहला वनडे मुकाबला

25 सितंबर: दूसरा वनडे मुकाबला

27 सितंबर: तीसरा वनडे मुकाबला

close whatsapp