'दुनिया को बताओ कि आप उन्हें टीम में क्यों नहीं चुन रहे'- सरफराज खान को लेकर आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘दुनिया को बताओ कि आप उन्हें टीम में क्यों नहीं चुन रहे’- सरफराज खान को लेकर आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, सरफराज को क्या करना होगा? आप पिछले तीन साल में उनके नंबर देखें तो उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है।

Aakash Chopra And Sarfaraz Khan (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And Sarfaraz Khan (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से टेस्ट, ODI और T20 का मुकाबला खेला जाना है। इसे लेकर BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दें इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। दरअसल ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, ईशान किशन सहित कई युवा खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। बता दें चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही सरफराज खान को भी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाया है।

सरफराज खान के सिलेक्शन नहीं होने पर आकाश चोपड़ा ने जताई नाराजगी

बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी सरफराज खान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि, सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं करने का कोई कारण है तो चयनकर्ताओं को बताना चाहिए। इसके साथ ही उनका मानना है कि, उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है  फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया जाता।

बता दें आकाश चोपड़ा ने कहा कि, सरफराज को क्या करना होगा? आप पिछले तीन साल में उनके नंबर देखें तो उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने हर फॉर्मेट में रन बनाए हैं। इसके बाद भी उनका सेलेक्शन नहीं हुआ है, इससे आप क्या मैसेज देना चाहते हैं? यह बहुत बड़ा सवाल है। अगर कोई और कारण है जो आपको पता है और हमें नहीं पता है तो, उसको खुलकर पब्लिक के सामने लाएं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जो भी है कह दीजिए कि, आपको सरफराज के खेल में यह चीज अच्छी नहीं लगती है और इस कारण से ही आप उनको मौका नहीं दे रहे हैं। हालांकि, हमें ऐसा कुछ भी नहीं पता है। मुझे नहीं लगता कि किसी ने सरफराज को कुछ बताया होगा। हालांकि अगर आप फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रन की कदर नहीं करेंगे, तो यह मुंह में खट्टा स्वाद छोड़ने जैसा होगा।

close whatsapp