BAN vs IND: केएल राहुल को इस समय भारतीय टीम मैनेजमेंट का साथ चाहिए: दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IND: केएल राहुल को इस समय भारतीय टीम मैनेजमेंट का साथ चाहिए: दिनेश कार्तिक

राहुल इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं है और इसीलिए आपको उनका समर्थन करना चाहिए: दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik and KL Rahul (Pic Source-Twitter)
Dinesh Karthik and KL Rahul (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश में 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत ने 188 रन से यह मैच जीता। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं कुलदीप यादव ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर 8 विकेट झटके, हालांकि उन्हें दूसरे टेस्ट मुकाबले में बाहर बैठा दिया गया।

बता दें, रोहित शर्मा इस समय चोटिल है और इसी वजह से उनकी जगह केएल राहुल टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि राहुल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी निराशाजनक रहा है। इस सीरीज में भी वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। अभी तक दो टेस्ट की तीन पारियों में राहुल ने 22 रन, 23 रन और 10 रन बनाए हैं। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश के शानदार ऑलराउंडर तैजल इस्लाम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया।

लगातार खराब प्रदर्शन करने की वजह से अब केएल राहुल की टीम में जगह को लेकर जमकर आलोचना की जा रही है। तमाम लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि अब समय आ गया है जब शानदार सलामी बल्लेबाज को टीम मैनेजमेंट के समर्थन की बेहद जरूरत है।

आपको केएल राहुल का साथ देना चाहिए: दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज में कहा कि, ‘अगर पिछले कुछ समय को देखा जाए तो, बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच से पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 और इंग्लैंड के खिलाफ 4 मुकाबले खेले थे। उन सात टेस्ट में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े थे और वो भी घर से बाहर।

यहां की परिस्थिति काफी मुश्किल है इसलिए जब भी आप भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के रूप में उनको देखते हैं तो आपको उनकी कला के बारे में पता होता है। राहुल इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं है और इसीलिए आपको उनका समर्थन करना चाहिए।’

कार्तिक ने आगे कहा कि, ‘राहुल भारतीय टीम के कप्तान हैं और आपको इतनी आसानी से उनको जाने नहीं देना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वो जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और अगर उन्होंने इस सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तब आप उनपर सवाल उठा सकते हैं।’

कार्तिक ने आगे कहा कि, ‘ लेकिन हमें बल्लेबाजों की मानसिकता को समझना पड़ेगा। इस समय सभी के दिमाग में काफी कुछ चल रहा है और खासतौर पर राहुल के दिमाग में। वो कप्तान है और इसीलिए उन पर रन बनाने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी। आप उनके ऊपर से पूरी तरह से दबाव हटा दें और उनका समर्थन करें और फिर देखिएगा उनकी बल्लेबाजी में कितना निखार आता है।’

close whatsapp