फिटनेस नहीं टीम इंडिया में इस कारण से नहीं हो रहा है सरफराज खान की एंट्री, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा
ब्रैड हॉग ने बताया कि, अगर सरफराज खान अगले आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वे जरूर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
अद्यतन - जून 27, 2023 11:23 पूर्वाह्न

घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सरफराज खान इन दिनों काफी चर्चे में हैं। दरअसल टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। जिसको लेकर टीम का ऐलान हो चुका है। लेकिन भारतीय टीम में सरफराज खान को जगह नहीं मिली है। जिसको लेकर चयनकर्ताओं की काफी आलोचनाएं हो रही हैं।
बता दें फैंस से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए सरफराज खान के चयन ना होने पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि वहीं इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने सरफराज खान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि सरफराज खान के चयन ना होने के पीछे फिटनेस कारण नहीं हैं बल्कि चयनकर्ताओं ने और भी कई चीजों पर ध्यान केंद्रित किया है। जिसके बाद यह फैसला लिया है।
सरफराज खान ने आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया- ब्रैड हॉग
बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने बताया कि, सरफराज खान ने आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। अगर उनका प्रदर्शन अगले आईपीएल में बेहतर होगा तो वे जरूर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन इस साल उनका परफॉरमेंस कुछ खास नहीं रहा। जिसके कारण ही वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।
ब्रैड हॉग ने कहा कि, सरफराज खान (Sarfaraz Khan) रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त रहे हैं। लेकिन वह इस टीम में क्यों नहीं हैं? दरअसल मैं जानता हूं कि सरफराज को भारतीय टेस्ट टीम में क्यों नहीं चुना गया। पहली बात तो ये कि वे मध्य क्रम में अपनी स्टेट टीम के लिए नंबर 5 या 6 पर बैटिंग करते हैं। अगर आप आईपीएल में हाई क्वालिटी की पेस बॉलिंग के खिलाफ उनका रिकॉर्ड देखें तो यह अच्छा नहीं है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल मुझे लगता है कि इस मामले में सरफराज को लेकर भारतीय चयनकर्ता कुछ संकोची रहे हैं। वैसे अगर वे अगले आईपीएल सीजन में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि वे टेस्ट लेवल पर टीम इंडिया में लंबे समय तक सेवाएं देंगे। दरअसल भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता है कि उसका टॉप आर्डर आक्रामक अंदाज की क्रिकेट खेले और इस कारण अनुभवी पुजारा को भी ड्रॉप करना पड़ा।