यदि आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को हल्के में लेने की भूल करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है - आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

यदि आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को हल्के में लेने की भूल करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है – आकाश चोपड़ा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चयनकर्ता टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला कर सकती है।

Virat Kohli and Aakash Chopra. (Photo Source: Getty Images and Instagram)
Virat Kohli and Aakash Chopra. (Photo Source: Getty Images and Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन खत्म होने के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक काफी व्यस्त कार्यक्रम साफतौर पर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते सभी प्रमुख खिलाड़ियों को लगातार फिट रखने और उनके वर्कलोड को भी ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता कुछ सीरीज में उन्हें आराम देने का फैसला कर सकते हैं। इसी कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

जिसमें इस टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है, जो टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह बनाने के लिए भी दावा ठोक सकते हैं। एक तरफ जहां साउथ अफ्रीका ने पहले ही इस टी-20 सीरीज के लिए अपने मजबूत टीम का ऐलान किया है, वहीं भारतीय चयनकर्ता यदि सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला करते हैं, तो उनके लिए यह काफी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

साउथ अफ्रीका टीम का जहां इस टी-20 सीरीज में कप्तानी का जिम्मा तेंबा बवूमा कर रहे हैं, वहीं IPL में खेलने के लिए पहले से यहां मौजूद एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टान स्टब्स को भी टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी वेन पर्नेल को भी टीम में जगह दी गई है। इसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने एक बयान में कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना फैसला खतरनाक भी साबित हो सकता है।

क्योंकि इस टी-20 सीरीज को लेकर पहले से ही रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर फिटनेस कारणों के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि, यदि आप इस सीरीज को एक प्रयोग के तौर पर देख रहे ताकि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम के खिलाड़ी पूरी तरह फ्रेश रहें तो आप काफी बड़ा खतरा उठा रहे हैं।

क्योंकि साउथ अफ्रीका इस टी-20 सीरीज में अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने आ रही है, जो भारत को ऐसे में घर पर भी मात दे सकती है। जिसके बाद मेरी चयनकर्ताओं से विनती है कि यदि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को आराम की जरूरत नहीं है तो हमारे प्रमुख खिलाड़ियों को भी आराम नहीं देना चाहिए।

भारत को अपने घर पर आसानी से मात दे चुकी है साउथ अफ्रीकी टीम

दोनों ही टीमों के बीच पिछली सीरीज पर बात की जाए तो साउथ अफ्रीका ने अपने घर पर भारत को पहले टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी। वहीं इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अभी फिलहाल इस टी-20 सीरीज को लेकर टीम का ऐलान किया जाना बाकी है, जो 22 को किया जा सकता है।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम:

तेंबा बवूमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गीडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टान स्टब्स, रीज वैन डर डुसेन, मार्को यान्सिन।

close whatsapp