एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के गेम प्लान पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- टीम इंडिया के पास दो क्लास प्लेयर प्लेयर्स हैं लेकिन….
एलेक्स कैरी ने कहा कि, इस समय उनके पास दो क्लास खिलाड़ी हैं, इसलिए हमें धैर्य रखना होगा।
अद्यतन - जून 11, 2023 12:46 अपराह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेल जा रहा है। बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 296 रन बनाए। हालांकि अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर की शानदार पारी की बदलौत टीम इंडिया फॉलोऑन बचाने में कामयाब रही।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला। बता दें टीम इंडिया ने दूसरी पारी में चौथे दिन के खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 169 रन बना लिए थे।
दरअसल भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की लेकिन शुभमन गिल को स्कॉट बोलैंड ने अपनी गेंद पर कैच आउट कर दिया। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। चेतेश्वर पुजारा के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा। दरअसल उन्होंने दूसरी पारी में मात्र 27 रन बनाए।
इस समय उनके पास दो क्लास खिलाड़ी हैं- एलेक्स कैरी
हालांकि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर टीम इंडिया को संभाला और चौथे दिन के खेल खत्म होने तक दोनों ही खिलाड़ी क्रीज पर टिके रहे। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के पांचवे दिन गेम प्लान को लेकर प्रतिक्रिया दी।
दरअसल चौथे दिन मैच खत्म होने के बाद BBC से बातचीत करते हुए एलेक्स कैरी ने कहा कि, इस समय उनके पास दो क्लास खिलाड़ी हैं। इसलिए हमें धैर्य रखना होगा। उन्होंने आगे कहा कि, पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा है और उम्मीद है कि हमें मौके मिलेंगे। बता दें भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 280 रनों की जरूरत है।