'हम जब भी बात करते हैं तो जूतों की चर्चा जरूर करते हैं'- MS Dhoni को लेकर बोले Mohit Sharma - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हम जब भी बात करते हैं तो जूतों की चर्चा जरूर करते हैं’- MS Dhoni को लेकर बोले Mohit Sharma

वर्ल्ड कप 2015 में टीम इंडिया का हिस्सा थे मोहित शर्मा 

MS Dhoni and Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni and Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि मोहित ने धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था।

तो वहीं मोहित शर्मा आईपीएल में कई सीजन महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। साथ ही बता दें कि वह भारतीय क्रिकेट टीम का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Mohit Sharma ने धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि द इंडियन क्रिकेट पाॅडकास्ट पर बात करते हुए मोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा- मैंने पिछले हफ्ते ही माही भाई (MS Dhoni) से बात की थी। हम दोनों को जूते बहुत पसंद हैं और जब भी हम बात करते हैं तो जूतों पर चर्चा जरूर करते हैं। मेरा एक दोस्त फॉर्मल जूते बनाने का काम करता है, तो माही भाई ने मुझे अपने जूतों की एक तस्वीर भेजी और मुझे बताया कि वह अपने फार्मल जूतों के लिए कौनसा डिजाइन चाहते हैं।

मोहित ने आगे कहा- माही भाई जहां भी जाते हैं अपने बारे में एक औदा लेकर चलते हैं। ये इतना अच्छा है कि अगर आप उसके आसपास मौजूद भी हों तो भी आपको ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। वह जिस तरह से आपको हर बात को लाॅजिक के साथ समझाते हैं, आपको हर समय बस उन्हें सुनने का मन करता है।

Mohit Sharma ने आईपीएल 2023 में किया था शानदार प्रदर्शन

दूसरी ओर आईपीएल 2023 में मोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो यह सीजन उनके लिए शानदार रहा था। गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने इस सीजन में खेले गए 14 मैचों में 13.37 की औसत व 8.17 की इकोनाॅमी से कुल 27 विकेट अपने नाम किए थे। 10 रन देकर पांच विकेट लेना, मोहित का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

ये भी पढ़ें- Sanjay Manjrekar ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?