RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, आईपीएल का 16वां सीजन खेलेंगे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड! - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, आईपीएल का 16वां सीजन खेलेंगे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड!

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी।

Josh Hazlewood (Photo Source: Twitter)
Josh Hazlewood (Photo Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल के पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब रही थी। लेकिन टीम अब तक ट्रॉफी जीत पाने में नाकामयाब रही है। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में RCB का पिछला सीजन शानदार था टीम इस बार भी शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी।

लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जोश हेजलवुड के चोट ने फ्रेंचाइजी की टेंशन बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोश हेजलवुड आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। लेकिन हेजलवुड ने सारी खबरों को दरकिनार करते हुए खुलासा किया है कि, वह आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे।

अप्रैल में RCB कैंप से जुडेंगे जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। चोटिल रहने के चलते जोश हेजलवुड को भारत दौरे से भी बाहर होना पड़ा। आईपीएल 2023 से जोश हेजलवुड के बाहर होने की खबरें जोर पकड़ रही है।

लेकिन जोश हेजलवुड ने खुलासा करते हुए साफ किया कि वह मिड अप्रैल में RCB कैंप से जुड़ने वाले हैं। जोश हेजलवुड 14 अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरेंगे और तीसरे हफ्ते से मैदान में अभ्यास करना शुरू करेंगे।

जोश हेजलवुड ने The Age पर बात करते हुए बताया, ‘सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है इसलिए अगले दो सप्ताह कैसे जाते हैं इस पर निर्भर करते हुए मैं 14 अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरूंगा। मैं वहां पहुंच कर तुरंत मैदान में समय बिताने के लिए तैयार नहीं रहूंगा। लेकिन उम्मीद रहेगी की एक हफ्ते बाद मैं अपने स्किल्स दिखा पाऊंगा।’

टी-20 क्रिकेट टेस्ट और वनडे से अलग है- जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने आगे खुलासा किया उनकी चोट ठीक होने में समय लगेगी। लेकिन आईपीएल के 16वें सीजन में भागीदारी उन्हें एशेज सीरीज के लिए तैयार करेगी। जोश हेजलवुड ने आगे बात करते हुए बताया, ‘आपको टी-20 में वर्कलोड मैनेज करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती। ‘

‘मुझे सिर्फ एक या दो सेशन फुल पेस के साथ खेलने की जरूरत है, फिर मैं खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। टी-20 क्रिकेट टेस्ट और वनडे से अलग है। आपको सिर्फ 20 गेंदे फुल पेस के साथ डालनी होती है। मुझे एशेज सीरीज के लिए तैयारी करनी है तो यह अच्छा मौका है।’

close whatsapp