विराट कोहली की नन्हीं फैन गर्ल के बल्लेबाजी हुनर को देख आप भी रह जाएंगे दंग; देखिए वीडियो
मकसूमा ने बताया वह एमएस धोनी का ट्रेडमार्क शॉट, हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सीख रही है।
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2022 10:23 पूर्वाह्न

क्रिकेट भारत में खेला जाने वाला सबसे पसंदीदा खेल है, मैदान हो या पहाड़ या स्कूल ग्राउंड इस खेल को लेकर दीवानगी आपको सभी जगह उतनी ही देखने को मिलेगी। इस समय लद्दाख के पहाड़ों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां क्रिकेट को लेकर एक छोटी सी बच्ची की दीवनगी ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे इस वीडियो में लद्दाख की रहने वाली मकसूमा बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेलती हुई नजर आ रही है।
दरअसल, लद्दाख में छठी कक्षा में पढ़ने वाली मकसूमा भारत के बल्लेबाजी दिग्गज विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं, और वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं, और उनकी तरह ही बल्लेबाजी करना चाहती है। विराट कोहली की इस फैन गर्ल ने अपने क्रिकेट के हुनर और बल्लेबाजी कौशल से सभी को चकित कर दिया है, और इस समय उसके अविश्वसनीय बल्लेबाजी कौशल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और हर कोई उसकी प्रतिभा देख हैरान है।
विराट कोहली की नन्हीं फैन ने अपनी बल्लेबाजी से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
विराट कोहली की फैन तो सारी दुनिया है, और कई युवा उनके जैसे क्रिकेट खेलने की कोशिश में लगे रहते हैं, लेकिन लद्दाख की इस फैन गर्ल ने पूर्व भारतीय कप्तान के जैसे शॉट्स लगाकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। मकसूमा ने यह भी खुलासा किया कि वह हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सीख रही है, जो भारत के महान क्रिकेटर एमएस धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है, और उसने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया।
लद्दाख के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मकसूमा के बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो साझा किया है, और कैप्शन में लिखा: “घर पर मेरे पिता और स्कूल में मेरे शिक्षक मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मैं विराट कोहली की तरह खेलने की अपनी पूरी कोशिश करूंगी – मकसूमा कक्षा 6 की छात्रा।”
विराट की फैन गर्ल ने आगे कहा: “मैं बचपन से क्रिकेट खेल रही हूं। मैं अभी भी हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सीख रही हूं। हम भी दो रनों के लिए दौड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन थक जाते हैं और फिर दूसरे रन के लिए दौड़ने का मन नहीं करता। मेरे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं और मैं उनकी तरह खेलना चाहती हूं।”
यहां देखिये वीडियो –
My father at home and my teacher at school encourage me to play cricket. I'll put all my efforts to play like @imVkohli Maqsooma student class 6th #HSKaksar pic.twitter.com/2ULB4yAyBt
— Directorate of 𝗦chool 𝗘ducation, 𝗟𝗮𝗱𝗮𝗸𝗵 (@dse_ladakh) October 14, 2022