पाकिस्तान के इमाद वसीम को लगा टीम में चयन ना होना का सदमा!
पाकिस्तान टीम के ऐलान के बाद इमाद वसीम ने किया एक ट्वीट।
अद्यतन - Sep 17, 2022 11:48 am

हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हुआ है, लेकिन इस ऐलान के तुरंत बाद इमाद वसीम खबरों में आ गए हैं। इमाद वसीम के खबरों में आने का कारण उनका चयन ना होना है, साथ ही इस खिलाड़ी ने चयन ना होने पर एक ट्वीट पर कर डाला है और ये ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है।
क्या इमाद वसीम का ट्वीट बाबर आजम की पोल खोल रहा है?
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जिस पाकिस्तान टीम का ऐलान किया गया है, उस टीम से कई फैन्स और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी काफी नाराज हैं। वहीं दूसरी ओर इमाद के ट्वीट आग में घी डालने जैसा काम कर दिया है, जिसके बाद ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि ये ट्वीट बाबर आजम और पाक टीम के लिए है।
इमाद वसीम के ट्वीट ने पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मचा दी!
*पाकिस्तान टीम के ऐलान के बाद इमाद वसीम ने किया एक ट्वीट।
*ट्वीट कर इमाद ने एक तस्वीर पोस्ट की, वहीं कैप्शन में लिखा- खुश रहो।
*वसीम की इस तस्वीर में दिख रहे थे दो इंसान, एक खुश था और दूसरा दुखी।
*दोनों इंसानों पर लिखा था- ये चीज मेरे कंट्रोल में नहीं है अब।
इमाद वसीम का ये ट्वीट हो रहा है सोशल मीडिया पर काफी वायरल
Stay happy 😊 pic.twitter.com/M7vhcYVxOO
— Imad Wasim (@simadwasim) September 15, 2022
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान ), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर
पाक के रिजर्व खिलाड़ियों की सूची
फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी