बड़े दिल वाले गेंदबाज हैं मोहम्मद सिराज, ये वीडियो आपको रफ्तार के सौदागर का फैन बना देगा
मोहम्मद सिराज का एक वीडियो हुआ काफी ज्यादा वायरल।
अद्यतन - Nov 6, 2023 6:15 pm

टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप में रफ्तार के कई सौदागर है, मोहम्मद सिराज, बुमराह और शमी विरोधियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। साथ ही वर्ल्ड कप के बीच से इन गेंदबाजों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस कड़ी में सिराज का भी एक वीडियो सामने आया है, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।
लंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने बजाया था डंका
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 खेला था, जहां खिताबी जंग में भारतीय टीम ने लंका को हराया था। इस फाइनल मैच के हीरो मोहम्मद सिराज रहे थे, जिन्होंने लंका टीम के 6 बल्लेबाजों को आउट कर टीम के लिए काम काफी आसान कर दिया था। वहीं वर्ल्ड कप में भी लंका के खिलाफ सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।
मोहम्मद सिराज युवा गेंदबाजों की बहुत मदद करते हैं
*मोहम्मद सिराज का एक वीडियो हुआ काफी ज्यादा वायरल।
*इस वीडियो में नेट गेंदबाज के साथ नजर आया ये खिलाड़ी।
*जहां सिराज नेट गेंदबाज को टिप्स देते हुए आ रहे हैं नजर।
*तेज गेंदबाज का ये वीडियो फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद किया।
ये वीडियो सामने आया है मोहम्मद सिराज का
हाल ही में युजी चहल से मिला था ये खिलाड़ी
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के गेंदबाज हुए खतरनाक
दूसरी ओर इस वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के गेंदबाज धमाकेदार प्रदर्शन करे रहे हैं, जहां शमी, सिराज, बुमराह और जडेजा के आगे विरोधी बल्लेबाज फेल होते नजर आ रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 8 मैच जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है, दूसरी ओर रोहित एंड कम्पनी ने सबसे पहले वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाई है और उसके बाद साउथ अफ्रीका टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं कल भारतीय टीम ने अफ्रीका को हराते हुए अपना विजय रथ जारी रखा है, अब टीम इंडिया को 12 तारीख को अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलना है जहां टीम का सामना नीदरलैंड से बैंगलोर में होगा।