ऐसे तो शुभमन गिल कर देंगे एक दिन शिखर धवन का वनडे करियर खत्म! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऐसे तो शुभमन गिल कर देंगे एक दिन शिखर धवन का वनडे करियर खत्म!

लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने गए हैं शिखर धवन।

Shubman Gill & Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill & Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, साथ ही वो टीम के लिए हर ICC इवेंट्स में जमकर रन भी बनाते हैं। लेकिन अब धवन धीरे-धीरे टीम इंडिया से दूर होते जा रहे हैं, जिसके बाद युवा खिलाड़ी उनकी जगह ले रहे हैं और ये गब्बर के लिए चिंता की बात है।

टी-20 टीम में पहले ही बंद हो गए शिखर धवन के लिए दरवाजे

BCCI टीम इंडिया में लगातार बदलाव कर रहा है, सबसे ज्यादा बदलाव टी-20 टीम में देखने को मिल रहे हैं। इसी बदलाव के तहत शिखर धवन अब टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में फिट नहीं होते हैं, साथ ही इस खिलाड़ी को साल 2021 और साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं चुना गया था।

शिखर धवन के लिए अब नया खतरा शुभमन गिल हैं!

*लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने गए हैं शिखर धवन।
*उनकी जगह रोहित के साथ बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने किया ओपन।
*एक बार फिर से शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक, किया प्रभावी प्रदर्शन।
*ऐसे में अब शिखर धवन की वापसी लग रही है टीम में मुश्किल।

शुभमन गिल अब कर रहे हैं वनडे में पारी का आगाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कुछ भी हो जाए सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर रहेंगे शिखर धवन

भले ही गब्बर का चयन टीम इंडिया में हो या नहीं, ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव रहता है और आए दिन शिखर धवन फैन्स के साथ नई-नई रील्स शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में गब्बर ने शेयर की थी एक खास रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

close whatsapp