UAE की ILT20 ने भारत में मचाया धमाल, व्यूअरशिप के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
ILT20 का दूसरा सीजन 13 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है।
अद्यतन - जून 14, 2023 3:59 अपराह्न

इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) के पहले संस्करण ने दुनिया भर में धूम मचा दी, और सबसे दिलचस्प बात यह है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इस टूर्नामेंट ने सबसे अधिक दर्शक भारत से आकर्षित किए, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
आपको बता दें, गल्फ जायंट्स ने जेम्स विंस की कप्तानी में 12 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) का पहला सीजन, ILT20 2023, जीतकर इतिहास रचा था। इस बीच, ग्लोबल स्पोर्ट्स, स्पॉन्सरशिप और मनोरंजन अनुसंधान कंपनियों में से एक YouGov Sport की एक रिपोर्ट के अनुसार, ILT20 2023 भारत में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग थी।
UAE की ILT20 ने भारत में मचाया धमाल
ILT20 के पहले संस्करण को भारत में 255.4 मिलियन प्रशंसकों ने देखा, जबकि UAE की इस लीग के लिए टीवी रेटिंग और रीच नंबर 0.19 थे। ILT20 ने प्रेस रिलीज में कहा, “BARC के अनुसार, ILT20 ने विश्व स्तर पर 367 मिलियन से अधिक जबरदस्त दर्शकों की रीच हासिल की है, जिनमें से 250 से अधिक दर्शक भारत से हैं। यह ILT20 के लिए अपने पहले सीजन में किसी भी अन्य T20 लीग द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी उपलब्धि थी।”
आपको बता दें, ILT20 के पहले सीजन में कुल 118 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, और उनके शानदार प्रदर्शन के चलते इस टूर्नामेंट का दर्शकों के बीच लोकप्रिय होना जायज है। UAE की इस लीग ने विश्व स्तरीय प्रसारण के माध्यम से भी प्रशंसकों का दिल जीता, जिसमें मैच हाइलाइट्स और क्लिप शामिल थे, जो प्रशंसकों के लिए न केवल जी के TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, बल्कि ILT20 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराए गए थे।
वहीं दूसरी ओर, ILT20 का दूसरा सीजन 13 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है। लीग ने कहा इस सीजन के लिए कुछ रोमांचक घोषणाएं जल्द की जाएगी, क्योंकि टीमें नए खिलाड़ियों को साइन करने के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रोसेस की तैयारी कर रही हैं।