IND vs AFG 2nd T20I: नवीन ने लिया विराट कोहली का विकेट तो स्टेडियम में पसरा सन्नाटा, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG 2nd T20I: नवीन ने लिया विराट कोहली का विकेट तो स्टेडियम में पसरा सन्नाटा, देखें वायरल वीडियो

अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है।

India vs Afghanistan, 2nd T20I (Image Credit- Twitter)
India vs Afghanistan, 2nd T20I (Image Credit- Twitter)

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच, आज 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं जब भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरूआत कुछ खास नहीं रही। भारतीय पारी के पहले ही ओवर में फजलहक फारूकी ने कप्तान रोहित शर्मा (0) को गोल्डन डक पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली, जो 430 दिनों बाद भारतीय टीम के लिए कोई टी20 मैच खेल रहे थे। कोहली 5 चौके की मदद से 29 रन बनाकर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, और छठे ओवर में नवीन उल हक द्वारा फेंकी गई तीसरी गेंद पर विराट कोहली मिड ऑफ के ऊपर से शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे इब्राहिम जादरान के हाथों में चली गई। तो वहीं कोहली के आउट होने के बाद स्टेडियम में सुई पटक सन्नाटा छा गया।

देखें कोहली के आउट होने के बाद स्टेडियम का हाल

https://twitter.com/F1ash369/status/1746559374540341554

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20, पहली पारी का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में बताएं तो रोहित ने टाॅस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद अफगान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 172 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने 57 रनों की सर्वोच्च पारी खेली।

दूसरी ओर, भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो रवि विश्नोई व अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा शिवम दूबे 1 विकेट लेने में कामयाब रहे। खैर, अब  देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज को अपने नाम कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- 150 टी20 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, खास अंदाज में सूर्यकुमार यादव ने दी भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?