IND vs AFG: पहले मैच में डक के बाद...अफगानिस्तान के खिलाफ Rohit Sharma ने जड़ा शानदार अर्धशतक, पत्नी रितिका ने भी मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG: पहले मैच में डक के बाद…अफगानिस्तान के खिलाफ Rohit Sharma ने जड़ा शानदार अर्धशतक, पत्नी रितिका ने भी मनाया जश्न

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने मात्र 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

Rohit Sharma Ritika Sajdeh (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma Ritika Sajdeh (Photo Source: X/Twitter)

Rohit Sharma: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 11 अक्टूबर का महामुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरूआत कर दी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित शर्मा तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Rohit Sharma ने मात्र 30 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन उस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आज अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।

स्टेडियम में अपने पति को चियर करने पहुंची रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) हिटमैन रोहित के अर्धशतक पूरा होने के बाद स्टैंड में जश्न मनाते हुए नजर आई। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

रोहित शर्मा ने अपने नाम किए यह रिकॉर्ड

आपको बता दें वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 26 गेंदों में अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर लिस्ट में पहले पायदान पर है। साथ ही रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने मात्र 19 पारियों में यह कारनामा किया है।

खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा ने 52 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 88 रन बना लिए हैं। वहीं ईशान किशन (30 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है। टीम इंडिया इस वक्त 14 ओवरों के बाद बिना विकेट गंवाए 125 रन बना चुकी है।

close whatsapp