IND vs AFG: क्या मैच के दौरान विराट-गंभीर फैंस के बीच हुई लड़ाई? एक क्लिक में जाने Viral Video का पूरा सच
वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - Oct 11, 2023 10:33 pm

IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के (131 रन) और विराट कोहली की नाबाद 55 रनों की पारी के बल पर जीत दर्ज की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय फैंस स्टेडियम में एक-दूसरे से बुरी तरह लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
IND vs AFG: एक-दूसरे से ही लड़ पड़े भारतीय फैंस
IND vs AFG, मैच के दौरान फैंस के बीच लड़ाई कोई नई बात नहीं है। अकसर सोशल मीडिया पर स्टेडियम में फैंस के बीच हुई लड़ाई चर्चा का विषय बनती है। भारत-अफगानिस्तान (IND vs AFG) मैच के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस बुरी तरह लड़ पड़े। फैंस के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात हाथा-पाई तक आ पहुंची, साथ ही फैंस एक-दूसरे से गाली-गलौज करते हुए भी नजर आए।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस का कहना है कि मैदान में नवीन-उल-हक और विराट कोहली दोस्त बन गए इसलिए ये लड़ रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का यह भी कहना है कि यह विराट कोहली और गौतम गंभीर के फैंस हो सकते हैं। वहीं एक फैन का यह भी कहना है कि ये लड़ाई विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के बीच हो रही है।
यहां देखें फैंस के बीच लड़ाई का वो वीडियो-
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1712140882730954850
रोहित शर्मा ने जड़ा करियर का 31वां वनडे शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा डक पर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन (IND vs AFG) अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म दिखाया। रोहित शर्मा ने मात्र 63 गेंदों में शतक जड़ा, वह वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा (555 छक्कों) के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिस गेल को पीछे छोड़ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।