IND vs AUS: डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे दिल्ली
डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में दिल्ली पहुंचने की तस्वीरों को साझा किया।
अद्यतन - Feb 16, 2023 2:31 pm

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से मात दी थी। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पहुंच चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम यही दुआ करेगी कि दिल्ली में होने वाले टेस्ट मैच को वो अपने नाम करें और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2023 में 1-1 की बराबरी करें। वॉर्नर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में दिल्ली पहुंचने की तस्वीरों को साझा किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘दिल्ली पहुंच गया हूं।’
You and whose army @davidwarner31? #INDvAUS pic.twitter.com/tb2CpDVJ5W
— Louis Cameron (@LouisDBCameron) February 14, 2023
दिल्ली टेस्ट में जबरदस्त वापसी करने को तैयार हैं मिचेल स्टार्क
चोटिल होने की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए मिचेल स्टार्क अब दिल्ली टेस्ट में जबरदस्त वापसी करने को तैयार हैं। बता दें, दिसंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की उंगली में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। यही वजह है कि स्टार्क भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए।
NDTV के मुताबिक मिचेल स्टार्क ने कहा कि, ‘कुछ चीजें हैं जिनको अभी भी देखना है लेकिन सब कुछ योजना के तहत ही चल रहा है। मैं चोटिल हो गया था लेकिन अब सब चीजें काफी तेजी से आगे चल रही है। दूसरे टेस्ट के चयन के लिए मैं पूरी तरह से उपलब्ध रहना चाहता हूं और यही बात हमारे ग्रुप में चल रही है।’
बता दें, बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 चक्र में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। अगर भारत इस सीरीज में कुल तीन मैच जीत जाती है तो वो WTC के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में पहले स्थान पर है जबकि भारत दूसरे स्थान पर।