IND vs AUS 2023: भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सिक्सर किंग हैं Rohit Sharma! क्रिस गेल को पछाड़ हिटमैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सिक्सर किंग हैं Rohit Sharma! क्रिस गेल को पछाड़ हिटमैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास

रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब केवल तीन और बड़े शॉट्स चाहिए।

Rohit Sharma. (Image Source: BCCI/X)
Rohit Sharma. (Image Source: BCCI/X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले अपने शानदार फार्म में लौट आए हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में वापसी की और इसी मैच में शानदार पारी खेल एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

हालांकि, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में 66 रनों की मान झेलनी पड़ी, लेकिन यह मैच कप्तान रोहित शर्मा के लिए यादगार रहा, क्योंकि उन्होंने इस मैच में 57 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेलकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें, हिटमैन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान पांच चौकें और 6 छक्कें लगाए और फिर ग्लेन मैक्सवेल को अपना विकेट गंवा बैठे।

Rohit Sharma ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास

लेकिन अपनी इस पारी के दौरान 6 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसके आसपास भारत के महान कप्तान एमएस धोनी और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कहीं नहीं है। दरअसल, रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 से अधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेट के इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, और यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने।

यहां पढ़िए: IND vs AUS: ‘कड़क है Boss…’- Rohit Sharma के Pull Shots ने फिर से फैंस को बनाया दीवाना, क्या आपने देखा वीडियो..?

रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 551 छक्के हैं, जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ टॉप पर है। इसके अलावा, भारतीय कप्तान क्रिस गेल (548 पारियां) को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे तेज 550-छक्के लगाने वाले क्रिकेटर भी बन गए हैं।

हिटमैन ने यह उपलब्धि खेल के सभी प्रारूपों में केवल 471 पारियों में हासिल की है। इसके अलावा, रोहित घरेलू सरजमीं पर सबसे अधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर भी बने, उनके नाम इस समय 262 छक्के हैं। किसी भी भारतीय ने अब तक रोहित से अधिक छक्के भारत में नहीं लगाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर:

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 553 छक्के

रोहित शर्मा (भारत) – 551* छक्के

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 476 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 398 छक्के

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 383 छक्के

एमएस धोनी (भारत) – 359 छक्के

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 352 छक्के

इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) – 346 छक्के

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 328 छक्के

जोस बटलर (इंग्लैंड)- 312* छक्के

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?