IND vs AUS 2023: भारतीय खेमे में वायरल बीमारी ने पसारे पैर, तीसरे वनडे के लिए पांच खिलाड़ी हुए बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: भारतीय खेमे में वायरल बीमारी ने पसारे पैर, तीसरे वनडे के लिए पांच खिलाड़ी हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम को राजकोट ODI के लिए अपने शेष 13 खिलाड़ियों में से प्लेइंग इलेवन चुननी होगी।

Rohit Sharma. (Image Source: BCCI/X)
Rohit Sharma. (Image Source: BCCI/X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया ने पहले ही इस ODI सीरीज के पहले दो मैच जीतकर यह घरेलू सीरीज अपने नाम कर ली है।

वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीसरे मैच में जीत के साथ आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले जीत की लय में वापस लौटना चाहेगी। इस बीच, भारत के सीनियर क्रिकेटर Rohit Sharma, विराट कोहली, और कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे ODI मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में लौट आए हैं, लेकिन इसके साथ ही एक बुरी खबर सामने आई है।

टीम में वायरल बीमारी ने पैर पसार लिए हैं: Rohit Sharma

दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मुकाबले से पहले एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके कारण टीम के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना भी मुश्किल हो गया है। रोहित शर्मा ने बताया कि भारतीय खेमा राजकोट में वायरल बीमारी की चपेट में आ गया है, जबकि कुछ खिलाड़ी निजी कारणों से घर लौट गए हैं, नतीजन मेजबान टीम को शेष 13 खिलाड़ियों में से अपनी प्लेइंग इलेवन चुननी होगी।

यहां पढ़िए: IND vs AUS 3rd ODI: बारिश करेगी तीसरे वनडे मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा राजकोट में मौसम

रोहित शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “हमारे बहुत सारे खिलाड़ी बीमार हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, और बहुत से खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से घर चले गए हैं और कुछ लोगों को आराम भी दिया गया है। शुभमन गिल को आराम दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर सभी निजी कारणों से घर चले गए हैं, वहीं अक्षर पटेल चयन के लिए उपलब्ध नहीं है।

‘खिलाड़ियों को आराम देना है बेहद जरूरी’

टीम में वायरल बीमारी ने पैर पसार लिए हैं, इसलिए प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी अनिश्चितता है। वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए हमारे लिए खिलाड़ियों और उनकी भलाई का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, इस समय उनका घर पर रहना ठीक है ताकि वे वर्ल्ड कप के लिए तरोताजा होकर वापस आ सकें।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?